Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Blueprint being prepared for seamless 'darshan' at Shri Banke Bihari Temple

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुलभ दर्शन के लिए तैयार किया जा रहा ब्लू प्रिंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Blueprint being prepared for seamless 'darshan' at Shri Banke Bihari Temple
बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष अशोक कुमार एवं सदस्य। 
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी द्वारा ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। साथ ही सेवायत गोस्वामियों के शिष्यों एवं वीआईपी को सुलभ दर्शन की भी योजना बनाई जा रही है। वीआईपी दर्शन के नाम पर वसूली जैसे कार्य पर भी अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन

लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में स्थित कार्यालय में शनिवार शाम कमेटी की बैठक में कई विषयों पर मंथन हुआ। अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। इस दौरान दिवाली के बाद कार्तिक मास में 10 नवंबर से आने वाले श्रद्धालुओं को सहज और सुरक्षित दर्शन की व्यवस्था पर चर्चा की। सदस्यों एवं सेवायत गोस्वामियों से सुझाव लिए। सुझाव एवं मंथन के बाद मंदिर में कमेटी सदस्य पहुंचे और शनिवार को श्रद्धालुओं को हो रही भीड़ से आगामी दिनों में व्यवस्थाओं का आकलन किया। शनिवार एवं रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो जाती है। इसके लिए कमेटी द्वारा मंदिर के अंदर व बाहरी व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसमें मंदिर को जाने वाले सभी 14 रास्तों पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। सेवायत गोस्वामियों के शिष्य एवं वीआईपी को एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत आने वाले भक्तों के लिए मंदिर के निकास द्वार चार की एक रेलिंग प्रवेश के लिए निर्धारित की है। दर्शन करने के बाद वह निकास द्वार एक से उन्हें बाहर ओर ले जाया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन के लिए आने वाले विशिष्टजन यदि एक दिन पहले रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके तो उनका रजिस्ट्रेशन तुरंत भी कराया जा सकता है। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त जिला जज मुकेश मिश्रा, नगर आयुक्त जग प्रवेश, कमेटी सदस्य एवं सेवायत हिमांशु गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शैलेंद्र नाथ गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

--

मंदिर की दानराशि में हुआ इजाफा श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पिछले ढाई माह में पांच करोड़ 37 लाख रुपये दानराशि आ चुकी है। मंदिर की अभी चार गोलक खुलना शेष हैं। सभी गोलकों के खुलने पर छह करोड़ रुपये से अधिक दानराशि प्राप्त होने की संभावना है। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले समय में लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की दानराशि मंदिर को मिलती थी। इस बार छह करोड़ से अधिक दानराशि मिली है।

कब्जा मुक्त होंगी मंदिर की संपत्ति श्रीबांकेबिहारी मंदिर की संपत्ति जो कि मंदिर के आसपास लोगों ने कब्जा ली ई हैं। उन्हें मंदिर प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से व्यवस्थित करेगा। जो भी विधिक आवश्यकताओं को भी पूरा किया जाएगा। वह दिवाली बाद की जाएगी। इसमें जो भी संपत्ति बिकी हैं, उन्हें कब्जा मुक्त कराकर मंदिर प्रबंधन अपने कब्जे में लेगा।

17 को होगी जनरल मीटिंग
मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की जनरल मीटिंग 17 नवंबर को लक्ष्मण शहीद स्मारक में स्थित कमेटी कार्यालय में शाम के समय की जाएगी। दिवाली एवं अन्य बड़े त्योहारों के बाद होने वाली इस मीटिंग में मंदिर के आंतरिक एवं बाहरी व्यवस्थाओं को लेकर कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

अध्यक्ष को सौंपा 15 सूत्री मांगपत्र
श्री बांकेबिहारी मंदिर में दैनिक व्यवस्थाओं में सुधार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा की रक्षा को लेकर सेवायत एवं समिति सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने हाई पावर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। पत्र के जरिये मंदिर प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने आरोप लगाया कि समिति द्वारा उच्च न्यायालय द्वारा अनुमोदित व्यवस्थाओं को नजरअंदाज कर लागू की गई नई व्यवस्था से मंदिर की दैनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। पत्र में कहा गया कि नई व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता, जबरन वसूली और महिला श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। निकास द्वार से अवैध रूप से प्रवेश कराने और वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही, फूल बंगला सेवा पर लगाए गए अतिरिक्त शुल्क और दर्शन के समय में अनधिकृत बढ़ोतरी को हरिदासी संप्रदाय की परंपराओं और मंदिर की पवित्रता के खिलाफ बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed