{"_id":"5700089d4f1c1b6277f002b4","slug":"blood-donation-camp-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीला शाह जयंती पर किया ‘महादान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीला शाह जयंती पर किया ‘महादान’
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
लीला शाह जयंती पर किया ‘महादान’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शनिवार को सिंधी समाज के युवाओं ने महर्षि दयानंद अस्पताल में रक्तदान कर जिंदगी बचाने की मुहिम में योगदान दिया। शिविर में 23 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
लीला शाह जी की जयंती पर युवाओं ने ‘महादान’ किया। जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर के मुख्य संयोजक सिंधी युवा मंडल के अध्यक्ष चंदनलाल आडवानी और संयोजक किशोर स्वर्ण ईसरानी ने बताया कि शिविर में 30 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 23 सदस्यों ने जिला चिकित्सालय के रक्त बैंक में स्वेच्छा से रक्तदान कर स्वामी लीला शाह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी गर्ग, वरिष्ठ चिकित्सक डा. अमिताभ पांडेय और ब्लड बैंक प्रभारी डा. ऋतु रंजन ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
ब्लड बैंक की काउंसिलर सुशीला शर्मा, वरिष्ठ टेक्नीशियन आरके चूड़ामणि, पवन गौतम, हेमंत रावत, हरेंद्र आदि ने रक्तदान की प्रक्रिया को पूर्ण कराया। नारायणदास लखवानी, रामचंद्र खत्री, बसंत मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चंदानी आदि का भी सहयोग रहा।