फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Black oil thrown on women police constable in Mathura

UP: खेत पर कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, महिला सिपाहियों पर फेंका काला तेल; अस्पताल में भर्ती

Thu, 06 Nov 2025 09:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 06 Nov 2025 09:53 PM IST
सार

मथुरा में जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने काला तेल फेंक दिया। तेल गिरने से महिला पुलिसकर्मियों की त्वचा में खासी जलन होने लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Black oil thrown on women police constable in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया में जमीन के विवाद में राजस्व की टीम के पैमाइश करने के बाद बृहस्पतिवार को कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम से दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। महिला पुलिसकर्मियों पर काला तेल फेंका, जिससे तीन पुलिसकर्मियों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस टीम बिना कब्जा दिलाए लौट आई। तीनों पुलिसकर्मियों को मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव इटौरा में किसान अजय कुमार ने खेत खरीदा था। इसकी पैमाइश राजस्व विभाग की टीम ने की थी। बृहस्पतिवार की शाम को बिचपुरी चौकी से पुलिस टीम किसान को कब्जा दिलाने पहुंची थी। आरोप है कि दौलतराम पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि राजस्व की टीम के बगैर कब्जा कैसे लिया जा सकता है। इस दौरान महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं। धक्का मुक्की हो गई। 
विज्ञापन


महिलाओं ने पुलिस टीम पर काला तेल फेंक दिया। तेल गिरने से महिला पुलिसकर्मियों की त्वचा में खासी जलन होने लगी। अफरा तफरी मच गई। पुलिस टीम महिला पुलिसकर्मियों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और भर्ती कराया, जहां से पुलिसकर्मियों अनीता, शीला और ममता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि कब्जा दिलाने क दौरान विवाद में महिलाओं ने अपने ऊपर काला तेल डाल लिया और पुलिस टीम पर भी फेंक दिया। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed