Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp up voter list sir campaign eligible voters november 21

यूपी में भाजपा का नया टारगेट: एसआईआर के बाद छूटे मतदाताओं को खोजेंगे कार्यकर्ता, पार्टी का बूथ प्लान तैयार

Tue, 17 Nov 2026 09:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 09:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम जुड़वाने के लिए भाजपा ने अभियान की तैयारी की है। मथुरा के परखम में हुई बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से 25 हजार नाम जुड़वाने का लक्ष्य तय किया गया। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगेंगे, जहां बीएलओ आवेदन लेंगे।

विज्ञापन
bjp up voter list sir campaign eligible voters november 21
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरह के परखम में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक में एसआईआर में मतदाता सूची से छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर मंथन हुआ। 21 नवंबर से शुरू हो रहे विशेष अभियान के दौरान ऐसे मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

'छूटे हुए मतदाताओं के नाम वापस जुड़वाओ'
बैठक में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से बाहर हुए पात्र मतदाताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और बूथ स्तर पर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की। पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचकर पात्र लोगों की पहचान करेंगे और उन्हें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम हटे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि एसआईआर के बाद प्रदेश में करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट गए हैं। एसआईआर से पहले प्रदेश में 15.44 करोड़ मतदाता थे, जबकि अंतिम सूची में यह संख्या घटकर 13.39 करोड़ रह गई। यही कारण है कि योजना बैठक में पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर अभियान चलाकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 से 25 हजार पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

21 नवंबर से लगेंगे विशेष शिविर
निर्वाचन आयोग की ओर से 21, 22, 28 और 29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। सुबह 10 से शाम चार बजे तक इन केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। इन शिविरों में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन लिए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed