फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP parshad document fack ward 10 eletion

भाजपा पार्षद का जाति प्रमाण पत्र निकला फर्जी कांग्रेसी पार्षद विजयी घोषित

Mon, 25 Nov 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP parshad document fack ward 10 eletion
मथुरा। नगर निगम के वार्ड नंबर 10 की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई थी। कोर्ट ने सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान विजयी भाजपा प्रत्याशी का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया। इस पर न्यायालय ने प्रत्याशी का चुनाव शून्य घोषित कर दिया। साथ ही दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायन को विजयी घोषित कर दिया। भाजपा प्रत्याशी ने इस सीट पर 42 वोटों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

वर्ष नवंबर 2017 में नगर निगम के वार्ड संख्या 10 की आरक्षित सीट से भाजपा से सुरेश धनगर, कांग्रेस से सत्यनारायन, बसपा से चन्द्रपाल और रालोद से वीरी सिंह ने चुनाव लड़ा था। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 1202 तथा कांग्रेस के प्रत्याशी को 1160 वोट मिले थे। इस प्रकार से भाजपा प्रत्याशी 42 मतों से जीते थे, परंतु कांग्रेस प्रत्याशी ने इस चुनाव पर अपना विरोध व्यक्त करते हुए कोर्ट की शरण ली। उनका कहना था कि भाजपा प्रत्याशी का जाति प्रमाणपत्र फर्जी है। जिला जज न्यायालय में याचिका दाखिल करने के बाद मामले की सुनवाई एडीजे अष्टम राम प्रकाश पांडे की कोर्ट में चल रही थी। सोमवार को न्यायालय ने निर्णय देते हुए सुरेश धनगर का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाते हुए चुनाव शून्य घोषित कर दिया। वहीं, 72वें नगर निगम अधिनियम के तहत सत्यनारायण को विजयी घोषित कर दिया। वादी के अधिवक्ता प्रेम प्रकाश ने बताया कि न्यायालय ने भाजपा प्रत्याशी का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी रहे सत्यनारायन को विजयी घोषित कर दिया है। अब संबंधित अधिकारी द्वारा उन्हें पार्षद पद की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
सत्यनारायन सहित कांग्रेसियों ने किया हर्ष व्यक्त
सत्यनारायन ने कहा कि इसका विरोध उन्होंने शुरुआत में ही किया था, पंरतु चुनाव अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें जीत मिलने पर खुुशी है। वहीं कांग्रेस के पार्षद दल के नेता उमेश भारद्वाज ने कहा है कि उन्हें सत्यनारायन की जीत से हार्दिक प्रसन्नता है। हम अब सदन में और अधिक शक्ति से विपक्ष का सामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed