फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp parivartan yatra in mathura

नोटों के बिस्तर पर सोने वालों की मोदी ने छीनी नींद

Fri, 25 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 25 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
bjp parivartan yatra in mathura
परिवर्तन यात्रा में भाजपाइयों ने विपक्ष पर किया वार - फोटो : अमर उजाला
जनपद में परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर करारा शब्द प्रहार किया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि नोटबंदी से आमजन नहीं बल्कि नोटों के बिस्तर पर सोने वाले लोग परेशान हैं। इनकी नींद उड़ गई है। चिड़चिड़े हो गए हैं। इसी चिड़चिड़ाहट में अनापशनाप बोल रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जिलेभर में स्वागत किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इसी जोश को चुनाव तक बनाए रखें। गांव और मुहल्लों में जाकर पार्टी के लिए माहौल बनाया जाए। ताकि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई जा सके। यहां गोवर्धन चौराहे पर स्वागत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि नोटबंदी के फैसले का विरोध कहीं आम आदमी नहीं कर रहा है। पीड़ा केवल उसी को है जिसके पास काले धन का जखीरा था। नोट बोरों में भरे पड़े थे। 
विज्ञापन


श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार से काला धन जमा करने वालों की नींद उड़ गई है। इसलिए ही कोहराम मच रहा है। यहां नेताओं ने कहा कि नोटबंदी के बाद कुछ दिन लोगों को दिक्कत हुई मगर अब सब सामान्य हो गया है। इसका अच्छा असर नजर आएगा। महंगाई भी कम हो जाएगी। बाजारों के हालात सुधरेंगे। नेताओं ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो जवाहरबाग का नाम बदलकर शहीद मुकुल द्विवेदी और संतोष रखा जाएगा। साथ ही पूरे मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों को सजा दिलाई जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान नेता विधानमंडल दल सुरेश खन्ना, भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवर्तन रैली में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का मोबाइल चोरी
 भाजपा की परिवर्तन यात्रा लेकर शुक्रवार को मथुरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का मोबाइल चोरी हो गया है। यह घटना गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव की बताई जा रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को मथुरा पहुंची थी। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी शामिल थे। जब यात्रा गोवर्धन के राल गांव में पहुंची तो स्वागत सभा का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने उनका मोबाइल पार कर दिया। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री का मोबाइल चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया। भाजपा नेता भी इधर-उधर तलाशने में जुट गए लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। केंद्रीय मंत्री ने तत्काल मोबाइल कंपनी को फोन करके अपना नंबर बंद करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed