फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP newly elected national president Nitin Naveen and CM Yogi will visit banke bihari temple in mathura

UP: 'विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा यूपी', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- 2027 में फिर से बनाएंगे सरकार

Sun, 25 Jan 2026 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Jan 2026 09:44 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन
BJP newly elected national president Nitin Naveen and CM Yogi will visit banke bihari temple in mathura
अक्षय पात्र पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा पहुंचे। वे अक्षय पात्र में मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बाजना कट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी अध्यक्ष के आगमन से भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


बाजना कट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जिस तरह से हम उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम लिख रहे हैं, हम उत्तर प्रदेश में सरकार को फिर से सत्ता में लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके आशीर्वाद से हम एक बार फिर ऐसी सरकार बनाएंगे, जिसमें विकास होगा और लोगों का विश्ववास भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन

 

#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh: BJP National President Nitin Nabin says, "I would say that the way we are writing new chapters of development in Uttar Pradesh, we will strive to bring the government back to power in Uttar Pradesh, and with your blessings, we will once again form… https://t.co/4WFnw2METg pic.twitter.com/yjOmjEsBJK

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 25, 2026 ">http://



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अक्षय पात्र के चंद्रोदय मंदिर, वृंदावन पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात में सहभागिता की।



 

BJP newly elected national president Nitin Naveen and CM Yogi will visit banke bihari temple in mathura
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काफिला श्रीबांकेबिहारी मंदिर की ओर रवाना हो गया। नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने स्मृति चिह्न देकर भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इसके बाद वह भाजपा विधायक राजेश चौधरी की माताजी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

 

शनिवार को कमिश्नर व डीआईजी ने आयोजन स्थलों पर व्यवस्थाएं परखीं
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले शनिवार को मंडलायुक्त और डीआईजी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। वीआईपी दर्शन के लिए बांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग व्यवस्था में बदलाव के साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed