{"_id":"26211d2e13ac71078253b2169bcb7c13","slug":"bjp-mp-sakshi-maharaj-says-dadri-incident-is-failure-of-state-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी कांड प्रदेश सरकार की विफलता: साक्षी महाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी कांड प्रदेश सरकार की विफलता: साक्षी महाराज
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Wed, 14 Oct 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव सेभारतीय जनता पार्टी के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद अन्य पार्टियों के लिए जनाधार कम होने का कारण बनता जा रहा है। इससे बौखलाए विरोधी दल रोजाना नए आरोप लगाकर पीएम मोदी को बदनाम कर नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। वे बुधवार को संत कालोनी स्थित अपने आश्रम पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने दादरी कांड को प्रदेश सरकार की विफलता और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायक की पिटाई को क्रिया पर प्रतिक्रिया बताया।
भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव में विकास और जनहित से प्रेरित मुद्दों का विरोधी पार्टियों के पास अकाल है। इसलिए उन्होंने भावनाओं को आहत करने वाले निराधार मुद्दे ‘बीफ’ को ही चुनावी हथकंडा बना डाला। चुनाव में जनाधार खिसकने के डर से विरोधी पार्टी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नरपिशाच और नरेंद्र मोदी को शैतान कह रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे भाजपा की विकासन्नोमुख राजनैतिक रणनीति कोई असर नहीं पड़ेगा। पार्टी बिहार में सरकार बनाएगी। अधिकांश प्रदेशों में गौ हत्या पर प्रतिबंध है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार भी प्रभावी कानून बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
सांसद साक्षी महाराज ने दादरी कांड के बारे में कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। जम्मू कश्मीर विधानसभा में विधायक इंजीनियर रशीद की पिटाई को क्रिया पर प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि कोई हमारी गौ माता को गाली दे तो हम चुप कैसे बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पाकिस्तान से वार्ता पर चर्चा की और कहा कि पहले सीमा पार से शांति की पहल होनी चाहिए। शिवसेना नेता संजय राउत के नरेंद्र मोदी पर दिए बयान को भाजपा सांसद ने आसमान पर में थूकने जैसा बताया। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान के बारे में कहा कि कभी कभी लगता है कि वे पाकिस्तान के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।