फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp meeting over up election in mathura

चुनावी चैप्टर से निकला ‘बूथ जीतो-सीट जीतो’ मंत्र

Tue, 31 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 31 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting over up election in mathura
रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जिले में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी मथुरा पहुंचे। सभी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रचार के मंत्र बताए और प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। ‘बूथ जीतो-सीट जीतो’ नारे के साथ कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की कोचिंग दी गई। केंद्र के दो साल और प्रदेश सरकार के चार साल की तुलनात्मक तस्वीर जनता के बीच रखने को कहा।
विज्ञापन


मसानी रोड स्थित अग्रवाटिका में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी की योजना कार्यकर्ताओं के बीच रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार कर उपलब्धियों को जनता बीच ले जाने के संदेश से अवगत कराया। इसके लिए केंद्रीय संचार मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
विज्ञापन


इसमें माई स्टांप योजना के तहत स्वामी विवेकानंद, शिवाजी, दीनदयाल उपाध्याय, महाराणा प्रताप, सरदार पटेल, भीमसेन जोशी, डॉ. अंबेडकर, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी आदि पर डाक टिकट जारी करना, दो वर्ष बिना भ्रष्टाचार के आरोप वाली सरकार, विश्व भर में आर्थिक मंदी के बाद भी देश की बढ़ती विकास दर (7.5 प्रतिशत) और देश में लगातार बढ़ रही निवेश की गति जैसे प्वाइंट शामिल रहे। लोगों की बीच योजनाओं की सार्थकता सिद्ध करने के लिए आंकड़ों की तस्वीर भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास की स्थिति पर सपा सरकार को घेरने, जेएनयू के कन्हैया कुमार के मुद्दे पर उचित तर्क भी कार्यकर्ताओं का सिखाए। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद सरोज पांडेय ने पदाधिकारियों को ‘बूथ जीतो-सीट जीतो’ का नारा दिया। केंद्र की उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, जीवन सुरक्षा योजना, जन-धन योजना, मुद्रा बैंक आदि के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।

सांसद हेमामालिनी ने जनता से देश के बदलाव में भागीदार बनने का अनुरोध करते हुए भाजपा का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। विकास का आगामी वर्षों का रोडमैप भी तैयार है। 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने जिले की पांचों विधानसभा सीट जीतकर देने का दावा वरिष्ठ नेताओं से किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार के चार साल और केंद्र के दो साल की तुलनात्मक तस्वीर सामने रखें। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने भी प्रचार के मंत्र बताए।


सम्मेलन मेें मथुरा नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, चेयरमैन वृंदावन मुकेश गौतम, महिला जिलाध्यक्ष दीपा अग्रवाल, पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, पद्म सिंह शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा, प्रभारी रघुराज सिंह, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह, राजेश चौधरी, राजेश सिंह पिंटू सहित अन्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed