फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP leader Vinod Agarwal wins for post of mayor in Mathura

Nikay Chunav Result: मथुरा नगर निगम पर एक बार फिर भाजपा का कब्जा, विनोद अग्रवाल बने मेयर

Sat, 13 May 2023 08:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 08:52 PM IST
सार

Nikay Chunav Result: मथुरा-वृंदावन नगर निगम पर एक बार फिर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। विनोद अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी को हराकर मेयर बने। 
 

विज्ञापन
BJP leader Vinod Agarwal wins for post of mayor in Mathura
चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ मंडी समिति से बाहर आते विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा-वृंदावन नगर निगम पर भाजपा ने इस बार भी कब्जा बरकरार रखा। भाजपा के विनोद अग्रवाल ने 145720 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के राजा मोहतशिम अहमद को 110529 मतों से हराया। अहमद ने 35191 मत हासिल किए। पिछले चुनाव में भाजपा के ही डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने मेयर पद पर जीत हासिल की थी। हालांकि उनकी जीत का अंतर महज 21135 था। लेकिन, इस बार पिछले चुनावों की तुलना में 1.66 फीसद कम मतदान के बावजूद भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की। 52.59 फीसदी मत हासिल किए। 

विज्ञापन


तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू रहे। उन्होंने 35173 वोट हासिल किए। चौथे स्थान पर कांग्रेस से समर्थित और निर्दलीय राजकुमार रावत ने 30247 वोट हासिल किए वहीं सपा प्रत्याशी तुलसीराम शर्मा को 11922 वोट मिले। मथुरा-वृंदावन नगर निगम को छोड़कर जनपद की 13 नगर पंचायतों और एक नगर पालिका परिषद में से भाजपा पांच सीटों पर ही सिमट गई।

विज्ञापन

नगर पंचायतों में इनके सिर बंधा जीत का सेहरा

चौमुंहा नगर पंचायत में निर्दलीय सुषमा सिसोदिया ने भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल को हराया, सौंख से भाजपा प्रत्याशी योगेश लंबरदार ने निर्दलीय रोहताश वर्मा को, कोसी से भाजपा के धर्मवीर अग्रवाल ने कांग्रेस के नरेंद्र कुमार को, राया से निर्दलीय राजकुमार अग्रवाल ने भाजपा के राकेश शर्मा को, महावन में निर्दलीय मंजू देवी ने बसपा की सीमा देवी को, गोकुल में भाजपा के संजय दीक्षित ने निर्दलीय महेंद्र प्रकाश को, छाता में बसपा की लक्ष्मी देवी ने भाजपा की मीनू देवी को हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फरह में भाजपा के सालिग राम बटिया ने निर्दलीय इस्माइल राइन को, राधाकुंड में भाजपा के रामफल मुंशी ने निर्दलीय ब्रजमोहन को, नंदगांव में निर्दलीय मंजू देवी ने भाजपा की लज्जावती को, बलदेव में निर्दलीय डॉ. मुरारीलाल ने भाजपा के मेरूकांत पांडेय को, बरसाना में आप के विजय सिंह ने निर्दलीय सुनीता चौधरी को और बाजना नगर पंचायत में निर्दलीय सुभाष चौधरी ने भाजपा के गिरीश वाष्र्णेय को हराकर अध्यक्ष का ताज पहना।

आप ने किया बेहतर प्रदर्शन

आप ने निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया। मथु्वा-वृंदावन नगर निगम में मेयर प्रत्याशी प्रवीण भारद्वाज ने 7187 वोट हासिल किए। जबकि, पिछले चुनावों में यह आंकड़ा 5894 था। इसी प्रकार ने आप ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर खाता खोला। बरसाना नगर पंचायत में आप के विजय सिंह ने 5027 वोट लेकर निर्दलीय सुनीता चौधरी को 968 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed