फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP entrusts booth presidents responsibility of victory

Mathura News: भाजपा ने बूथ अध्यक्षों को सौंपा जीत का जिम्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP entrusts booth presidents responsibility of victory
मथुरा। भाजपा ने विस चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी है। बुधवार को जिले की तीनों विधानसभा मांट, छाता और बलदेव बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया और बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

छाता विधानसभा के सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि बूथ ही चुनावी विजय का आधार है। मुख्य वक्ता शिवशंकर शर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मांट विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में नागेंद्र सिकरवार ने सदस्यता अभियान, पन्ना प्रमुख व्यवस्था और घर-घर संपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया। विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि बूथ स्तर पर निरंतर संवाद और सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में विधायक पूरन प्रकाश ने बूथ अध्यक्षों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। रामवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके बूथ कार्यकर्ता हैं। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को आदर्श बूथ बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

509 बूथ अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण
भाजपा महानगर कमेटी ने जमीनी संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुधवार को पांचजन्य प्रेक्षागृह में बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण में मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के 509 बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष टीएन अग्रवाल, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग और महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बूथ अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, बूथ प्रबंधन, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, मतदाता संपर्क अभियान तथा डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान महानगर महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, विनीत शर्मा, संजय शर्मा, श्याम शर्मा, सुनीता उपाध्याय और सुरेंद्र सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed