फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bihar CM Nitish Kumar son traveled in e-rickshaw in Mathura and offered prayers at temple of Thakurji

UP: न प्रोटोकाॅल और न कोई सुरक्षा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे का ऐसा अंदाज; वृंदावन में ई-रिक्शा से घूमे

Wed, 04 Feb 2026 08:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 04 Feb 2026 08:14 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का मथुरा में सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। न कोई वीआईपी प्रोटोकाॅल और न किसी तरह की सुरक्षा, वह आम जनों की तरह ई-रिक्शा में घूमे। भक्तों के साथ इस्काॅन मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar son traveled in e-rickshaw in Mathura and offered prayers at temple of Thakurji
मथुरा ई-रिक्शा में सवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार वृंदावन की कुंज गलियों में बिना प्रोटोकॉल के पैदल घूमते नजर आए। वह ई-रिक्शा से यमुना के जुगल घाट पहुंचे और यमुना पूजन किया।
विज्ञापन

बुधवार को सिविल ड्रेस में चार सुरक्षाकर्मियों के साथ निशांत ई-रिक्शा से यमुना के जुगल घाट पहुंचे। इस दौरान धर्मनगरी वृंदावन में वह भक्ति में रंगे नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़ कर यमुना महारानी को प्रणाम कर पूजन-अर्चन की। इसके बाद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर उन्होंने आराध्य के दर्शन किए। कुर्ता-पायजामा और हवाई चप्पल पहने निशांत कुमार के साथ न तो किसी तरह वीआईपी प्रोटोकॉल दिखा, न ही स्थानीय पुलिस नजर आई।

विज्ञापन


इसके बाद वह ई रिक्शा से ही इस्कॉन मंदिर पहुंचे और आम श्रद्धालुओं की तरह ठाकुरजी के दर्शन किए और हरे राम संकीर्तन का आनंद लिया। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर निशांत अपना अधिकांश समय निजी एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
इधर कयास लगाए जा रहे हैं कि कि वह होली के बाद राजनीति में कदम रख सकते हैं। इसे लेकर जनता दल यूनाइटेड में तैयारी शुरू हो गई हैंं। मार्च माह में जेडीयू के नए अध्यक्ष का चुनाव होना है। वर्तमान में पार्टी की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संभाल रहे हैं। इस्कॉन मंदिर के पीआरओ रविलोचन दास ने बताया कि निशांत कुमार दर्शन करने के लिए आए थे। उन्होंने आम भक्तों की तरह ठाकुरजी के दर्शन कर भक्ति का आनंद लिया। उन्हें ठाकुरजी की प्रसादी माला और प्रसाद भेंट किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed