फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhagwati Prasad Re-elected Unopposed as Chairman of Nauhjheel Cooperative Bank

Mathura News: भगवती प्रसाद नौहझील सहकारी बैंक के फिर निर्विरोध अध्यक्ष बने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bhagwati Prasad Re-elected Unopposed as Chairman of Nauhjheel Cooperative Bank
नौहझील। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, नौहझील के अध्यक्ष पद के चुनाव में शुक्रवार को भाजपा-रालोद गठबंधन के कद्दावर नेता चौधरी भगवती प्रसाद सिंह को आधिकारिक रूप से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा पर्चा न भरने के कारण निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

निर्वाचन की घोषणा के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय और बैंक परिसर के बाहर मौजूद भगवती प्रसाद के समर्थक जश्न में डूब गए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर मिष्ठान का वितरण किया। चौधरी भगवती प्रसाद सिंह का बैंक पर पिछले करीब तीन दशक से एकछत्र राज है। वह वर्ष 1997 से इस पद पर काबिज हैं। इससे पहले यह चुनाव इसी वर्ष 27 जनवरी को होना था लेकिन प्रशासनिक अनियमितताओं के चलते इसे स्थगित करना पड़ा था। दोबारा शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को नामांकन के दिन केवल चौधरी भगवती प्रसाद सिंह का ही एकमात्र पर्चा दाखिल हुआ था। इस दौरान चौधरी देवराज सिंह, गुलवीर सरपंच, महेश सिंह, हरवीर सिंह, ऋषिपाल, सतपाल सिंह, रामसिंह, ज्योति सरपंच, दर्याब सिंह, हर्ष चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed