फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Being aware through street play-magic show

नुक्कड़ नाटक-मैजिक शो के माध्यम से किया जा रहा जागरुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Being aware through street play-magic show
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में टॉप रैकिंग में लाने के लिए निगम प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। आम जनमानस को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों के साथ साथ अब पांच जनवरी से मैजिक-शो किए जाएंगे। नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद निगम सफाई स्टाफ कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। जनता की सहभागिता इसमें बहुत ही जरूरी है। प्रथम चरण में मथुरा नगर के भूतेश्वर जोन क्षेत्र में मैजिक शो होगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के दृष्टिगत जनसामान्य में प्रचार-प्रसार को देखते हुए नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में मैजिक-शो कराए जाएंगे। इनके माध्यम से प्रत्येक वार्ड में स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। जन-जागरूकता के लिए इस कार्य की अनुमति महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मशहूर जादूगर देवराज सिंह ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन के सभी 70 वार्डों में स्वच्छता, जल संरक्षण, खुले में शौच मुक्ति, शौचालय का प्रयोग, नगर निगम मोबाइल ऐप का प्रयोग, प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश, सोर्स सेग्रिगेशन, होम कंपोस्टिंग, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, स्वच्छ आस-पड़ोस एवं स्वच्छ भारत मिशन के संबंधित विषयों पर जादू के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed