फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   became an example of Hindu-Muslim brotherhood in Mathura On occasion of Ram Lalla consecration in Ayodhya

Mathura: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हिंदू-मुस्लिम बने भाईचारे की मिसाल, लगाए जय श्रीराम के जयकारे

Wed, 24 Jan 2024 04:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 04:53 PM IST
सार

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर तीर्थनगरी मथुरा में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल बने। साथ में जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
became an example of Hindu-Muslim brotherhood in Mathura On occasion of Ram Lalla consecration in Ayodhya
Mathura: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हिंदू-मुस्लिम बने भाईचारे की मिसाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में सोमवार को जब प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, उसी समय योगीराज श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में सांप्रदायिक सौहार्द और प्रेम की इबारत लिखी जा रही थी। यहां प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशियां हिंदू-मुस्लिम समाज के नागरिकों ने एकजुट होकर मनाई। हवन कर जय श्रीराम के नारे लगाए।

विज्ञापन


अर्जुनपुरा क्षेत्र को हिंदू-मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर सजाया। इसके बाद प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-किया गया। इसमें हिंदुओं के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने भी आहुतियां दीं। पूर्णाहुति में भी भाग लिया। भगवान गणेश सहित अन्य देवताओं के जयकारे भी लगाए। 
विज्ञापन


अंत में प्रभु श्रीराम के आने की खुशियां एक साथ मनाई। जयश्रीराम के नारे भी लगाए। हिंदू-मुस्लिम एकता के भी नारे लगे। वार्ड नंबर 40 के पार्षद धनंजय पटेल ने बताया कि खुशी के इस आयोजन को हर्षोल्लास से मनाने के लिए दोनों धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर चंदा दिया था। शाहिद खान ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने हंसी खुशी हवन में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वह काफी पीछे की सोच रहे हैं। अब आगे की सोचने का वक्त आ गया है। मंदिर बन गया है। अब वहां मस्जिद भी बनेगी। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अनिल सैनी, मान सिंह पटेल, धनंजय पटेल, अशोक पटेल, उमर खान, शाहिद खान, नईम खान, रियाज खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed