फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   banks of braj are also under scanner

ब्रज क्षेत्र के बैंक भी आए जांच के दायरे में

Wed, 14 Dec 2016 12:12 AM IST
पुनीत शर्मा/ अजय खंडेलवाल
पुनीत शर्मा/ अजय खंडेलवाल Updated Wed, 14 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
banks of braj are also under scanner
Banking
ब्रज क्षेत्र के बैंक भी जांच के दायरे में आ गए हैं। यहां भी कई बैंकों पर कमीशन लेकर नोट बदलने के आरोप लगातार गूंजे। पब्लिक ने प्रधानमंत्री आफिस तक शिकायतें भेजीं। हंगामे की वीडियो रिकार्डिंग भी भेजी गई। सांसद हेमामालिनी ने भी वित्तमंत्री तक मामला पहुंचाया। चार्टर्ड एकाउंटेंट भी दिल्ली जाकर वित्तमंत्री से मिले थे। हल्ला मचने पर आरबीआई ने भी सभी बैंकों की सीसीटीवी फुटेज मंगवानी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


काले धन को सफेद बनाने में 425 बैंक शाखाओं के 200 से भी अधिक  अधिकारियों के फंसने से बैंकों में जबरदस्त हड़कंप है। ब्रज क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। क्योंकि यहां के लोगों ने भी बैंक वालों पर खूब आरोप लगाए थे। इसके चलते बैंकों में तोड़फोड़ तक की गई। तालाबंदी कर दी गई। 
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने भी मुद्दे को उठाया। सांसद हेमामालिनी से शिकायत की गई थी। सांसद ने लोगों को समय से कैश न मिलने पर नाराजगी जताते हुए इस मुद्दे को प्रधानमंत्री के सामने उठाने की बात कही थी। केंद्रीय वित्त मंत्री से सांसद ने इसका जिक्र भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा के चार्टर्ड एकाउंटेंट 29 नवंबर को दिल्ली जाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले थे। वित्त मंत्री से बैंक वालों की शिकायत की गई थीं। कहा था कि बैंक वाले कमीशन पर नोट बदल रहे हैं। आम आदमी परेशान हैं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट कुलदीप अरोड़ा ने बताया कि वित्त मंत्री ने जांच कराने को कहा था।   

हर बैंक की सीसीटीवी फुटेज जा रही आरबीआई
नोटबंदी के बाद से सभी बैंकों की निगहबानी बढ़ा दी गई थी। अब ब्रज क्षेत्र की सिंडीकेट बैंक, एसबीआई, सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक आफ पटियाला, बैंक आफ बड़ौदा, यूको बैंक और आंध्रा बैंक की सीसीटीवी फुटेज मंगाई गई है। एलडीएम एके प्रसाद ने बताया कि सभी बैंक की सीसीटीवी फुटेज आरबीआई जा रही है।  


नकली नोट भी चलाए गए यहां की बैंकों में
जनपद की बैंकों में नकली नोट भी खूब चलाए गए हैं। जब यहां से कैश आरबीआई भेजा गया तो वहां गिनती में 500 और 100 के नकली नोट मिले थे। इस मामले में आरबीआई के प्रबंधक ने 25 नवंबर को होलीगेट पर स्थित सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। हालांकि मुकदमा तो एक ही बैंक के खिलाफ दर्ज हुआ लेकिन माना जा रहा है कि यहां की बैंकों में नकली नोट बड़े पैमाने पर चलाया गया है। स्थिति यह हो गई कि एटीएम में से नकली नोट निकलने लगे थे। खुफिया एजेंसियां भी समय-समय पर इसकी रिपोर्ट गृह विभाग को देती रही हैं। आरबीआई ने भी निगहबानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed