फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   banke bihari,gulal

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में बसंत पंचमी पर उड़ेगा गुलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
banke bihari,gulal
सभी केंद्र
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में बसंत पंचमी पर उड़ेगा गुलाल
धर्मनगरी में ४० दिवसीय होली का होगा आगाज
26 को मनाई जाएगी बसंत पंचमी, भक्तों संग होली खेलेंगे ठाकुरजी
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन (मथुरा)। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बसंत पंचमी 26 जनवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन बांकेबिहारी मंदिर में दोपहर शृंगार आरती के बाद गुलाल उड़ने के साथ ही धर्मनगरी में ४० दिवसीय होली का भी आगाज हो जाएगा।
बांकेबिहारी मंदिर के शयनभोग सेवाधिकारी श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि सुबह शृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज बसंती पोशाक धारण कर प्रतीकात्मक रूप से भक्तों संग गुलाल की होली खेलते हैं। बसंत पंचमी पर गोस्वामियों द्वारा चांदी के पांच थालों में लाल, हरा, बसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डाला जाता है। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी से ही ब्रज में चालीस दिन की होली उत्सव प्रारंभ हो जाता है। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी पर तीनों आरतियों शृंगार, राजभोग और शयन आरती के समय ठाकुरजी गुलाल से होली खेलते हैं। इसी दिन से ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के कपोलों (गालों) पर गुलाल भी लगाया जाता है। बांकेबिहारी मंदिर को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़
बसंत पंचमी पर 26 जनवरी की छुट्टी होने के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए मंदिर प्रबंधन भी तैयारियों में जुट गया है। मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को मंदिर में भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों में होगी होली की शुरुआत
नगर के राधावल्लभ मंदिर में प्रात:काल शृंगार आरती के गुलाल उड़ाया जाएगा। सायंकाल सेवा कुंज में बसंत का समाज गायन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही राधा रमण मंदिर, शाह बिहारी मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्यामसुंदर मंदिर सहित सप्त देवालयों में बसंत पंचमी का उत्सव शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed