फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baned plastic

निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामान से लदी ट्रॉली पकड़ी

Fri, 07 Feb 2020 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
baned plastic
मथुरा। शनिवार को नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने शहर में कई स्थानों पर छापा मारा। भरतपुर रोड से प्रतिबंधित पॉलिथीन ले जाते ट्रैक्टर को पकड़ा। इसमें करीब 60 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। निगम अधिकारियों ने मालिक पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों ने शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल ने चौक बाजार, भरतपुर गेट आदि क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान भरतपुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। देर शाम तक निगम के कर्मचारियों द्वारा इस ट्रॉली में लदे सामान की तोल तथा जुर्माना तय करने की कार्रवाई की जाती रही।
विज्ञापन

पूरे देश में पर्यावरण को खराब मानी जाने वाली खराब कैटेगरी की प्लास्टिक से बने सामान तथा पॉलिथीन पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी लोग इसे प्रयोग कर रहे हैं तथा कुछ लोग इसका व्यापार भी कर रहे हैं। जोकि अवैध है। शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन तथा उससे बने सामान से लदी ट्रॉली पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राज कुमार मित्तल, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा-वृंदावन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed