{"_id":"68190f3689a56331e607515b","slug":"bandh-in-vrindavan-against-pahalgam-attack-was-successful-mathura-news-c-29-1-mtr1002-392070-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पहलगाम हमले के विरोध में वृंदावन में सफल रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पहलगाम हमले के विरोध में वृंदावन में सफल रहा बंद
विज्ञापन
वृंदावन का बंद बाजार
वृंदावन। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को वृंदावन पूरी तरह बंद रहा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे। सुबह से ही व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बाइक रैली निकालकर बंद को सफल बनाने की अपील की।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल और चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने कहा कि देश पर किसी भी प्रकार का हमला हम सभी को आहत करता है। पहलगाम की घटना के विरोध में शहर के व्यापारी और नागरिक एकजुट हैं। बंद के समर्थन में भाजपा, ब्रजवासी पंडा सभा, ब्राह्मण सेवा संघ सहित कई संगठनों ने भाग लिया। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और देश की एकता को सर्वोपरि बताया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण दीक्षित, आशीष ठाकुर, नीरज गौतम, जॉनी भाटिया, कन्हैया गुप्ता, योगेश द्विवेदी, विनीत शर्मा, जितेंद्र वार्ष्णेय, मोहन शर्मा, पवन ठाकुर, सतीश बघेल, गोविंद खंडेलवाल, शाहिद कुरैशी आदि मौजूद थे।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुबह जुलूस निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद व पहलगाम के हत्यारों को गोली मारो जैसे नारे लगाए। केसरिया और तिरंगे झंडों के साथ निकली पदयात्रा ने नगर के प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर दुकानदारों से बंद की अपील की। जुलूस का नेतृत्व कन्हैयालाल अग्रवाल ने किया, जबकि संचालन गोकुलेश गौतम और सिद्धार्थ शर्मा ने संभाला। इस मौके पर वरिष्ठ हिंदूवादी योगेश आवा, योगेंद्र चतुर्वेदी, महानगर मंत्री गोकुलेश गौतम एडवोकेट, राजकुमार शर्मा, पंकज शर्मा, बजरंग दल के महानगर संयोजक मोहित नौहवार, सह मंत्री धीरेंद्र सिंह, सह संयोजक वत्सल भाटिया, वृंदावन प्रखंड मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, नितिन चौधरी, दीपक चौधरी, आशीष माहेश्वरी, मदन गोपाल बनर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।