{"_id":"66524d7cc6ae913c5b0ac344","slug":"bandas-minor-girl-found-with-her-lover-mathura-news-c-369-1-mt11006-113832-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: प्रेमी के साथ मथुरा आई नाबालिग लड़की को पकड़ा, दो दिन पहले घर से चली थी; बांदा पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: प्रेमी के साथ मथुरा आई नाबालिग लड़की को पकड़ा, दो दिन पहले घर से चली थी; बांदा पुलिस को सौंपा
Sun, 26 May 2024 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:09 PM IST
सार
किसान पिता की आंखों में धूल झोंककर प्रेमी संग मथुरा आई नाबालिग लड़की को जीआरपी ने पकड़ लिया। प्रेमी भी उसके साथ ही था। पूछताछ में दोनों ने सच्चाई उगल दी, जिसके बाद जीआरपी ने बांदा पुलिस से संपर्क कर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा रेलवे स्टेशन पर प्रेमी के साथ घर से गायब हुई बांदा की एक नाबालिग को जीआरपी टीम ने पकड़ लिया। बांदा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और परिवार के लोग मथुरा पहुंचे, जहां लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया है कि नाबालिग लड़की दो दिन पहले प्रेमी के साथ घर छोड़ आई थी।
थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की एक युवक के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी थी। संदेह होने पर दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। नाबालिग ने अपना पता बांदा थाना पिलौनी बताया। परिजनों का नंबर मांगने पर आनाकानी करने लगी। संदेह होने पर दोनों को थाने लाया गया। जीआरपी टीम ने नाबालिग के साथ मौजूद युवक से सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
युवक ने बताया कि वह परिवार को बताए बिना नाबालिग को अपने साथ दो दिन पहले मथुरा ले आया है। नाबालिग के पिता किसान हैं। घर में मां और एक बड़ी बहन भी है। इस पर जीआरपी टीम ने बांदा पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि युवक के खिलाफ नाबालिग के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज करा रखा है। वह 23 मार्च से गायब है। बांदा पुलिस जंक्शन जीआरपी थाने पहुंची और नाबालिग और उसके प्रेमी को अपने साथ ले गई।