{"_id":"660a11d27905e6142503edd6","slug":"ban-on-playing-liquor-and-dj-during-marriages-and-engagements-in-62-villages-of-panch-pal-mathura-news-c-160-1-sagr1034-102177-2024-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवाह हो या फिर सगाई समारोह, डीजे बजेगा न शराब का सेवन; इन 62 गांव के लिए पंचायत ने लिया अहम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विवाह हो या फिर सगाई समारोह, डीजे बजेगा न शराब का सेवन; इन 62 गांव के लिए पंचायत ने लिया अहम फैसला
Mon, 01 Apr 2024 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 09:47 AM IST
सार
पाल समाज की पंचायत में निर्णय लिया गया कि विवाह या सगाई समारोह जैसे आयोजनों में शराब का सेवन नहीं किया जाएगा और नाहीं डीजे बजेगा। ये निर्णय समाज के 62 गांवों में लागू होगा।
विज्ञापन
पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में विवाह-सगाई, लगन जैसी रस्मों पर मादक पदार्थ, शराब सेवन करने पर प्रतिबंध तथा डीजे बजाने पर रोक और कम खर्च किए जाने को लेकर रविवार को पांच पालों के 62 गांवाें की पंचायत कोकिलावन में हुई। तीन घंटे से अधिक समय तक चली पंचायत के निर्णयों को लागू कराने के लिए प्रत्येक गांव में प्रधान के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। जो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, महंत जानकीदास, रावतपाल के पदम सिंह बाबूजी, डीडेपाल के सरमन सिंह, लोहकना के भीम चौधरी, गठौनापाल के कश्यप देव, बैनीबाल पाल के रूपचंद, महीपाल सिंह समेत तमाम गांवों के प्रधान तथा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में सभी ने भी सामाजिक कुरीतियों के निवारण में होने वाली पंचायत में सहयोग देने का आश्वासन दिया। पंचायत में कहा गया कि सामाजिक रस्मों में कम से कम खर्चा किया जाए। शराब सेवन और डीजे बजाना पूरी तरह से बंद किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में परचून की दुकानों पर मिलने वाली अवैध तरीके से शराब बेचने पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। पाल पंच कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के माध्यम से कानूनी कार्रवाई कराएगी। अगर डीजे बजता मिला तो सीज कराया जाएगा। जुर्माना वसूलने का अधिकार भी पांच सदस्यीय कमेटी को दिया गया। संचालन विजन प्रधान ने किया।
ब्लाॅक प्रमुख छाता महेंद्र सिंह, कुमरचंद रावत, डालचंद चौधरी, मोहनश्याम फोरमैन, हरिशचंद फैली प्रधान, रूगन भगतजी, रतन सिंह बैनीवाल, अमीचंद, कल्लू सिंह चौधरी, ऊधम सिंह, नेपाल सिंह, डालू कादौना, सोनू, बगजीत, गंगाश्याम, भोले, राजवीर सिंह, जगदीश, दिगबंर सिंह, नौहबत समेत सैकड़ों ग्रामीण थे।
नियमों का उल्लंघन करने वाले पर आर्थिक जुर्माना लगेगा
गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों में लोग प्रतिस्पर्धा में बढ़ चढ़कर खर्च करते हैं। इसे आर्थिक रूप से संपन्न परिवार तो निभा लेता हैं, लेकिन गरीब व्यक्ति अनावश्यक ही आर्थिक बोझ के नीचे दब जाता है। लिहाजा कुछ नियमों का पालन किया जाएगा तो समाज में समानता का भाव रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। सभी पालों को एकत्रित कर यह निर्णय लिए गए है।
गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों में लोग प्रतिस्पर्धा में बढ़ चढ़कर खर्च करते हैं। इसे आर्थिक रूप से संपन्न परिवार तो निभा लेता हैं, लेकिन गरीब व्यक्ति अनावश्यक ही आर्थिक बोझ के नीचे दब जाता है। लिहाजा कुछ नियमों का पालन किया जाएगा तो समाज में समानता का भाव रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। सभी पालों को एकत्रित कर यह निर्णय लिए गए है।