फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ban on luggage in bankebihari temple

बांकेबिहारी मंदिर नहीं ले जा सकेंगे सामान

Tue, 27 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 27 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
ban on luggage in bankebihari temple
बांकेबिहारी मंदिर
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर को सजाया संवारा जाएगा। साथ ही सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 20 सुरक्षागार्ड बुलाए गए हैं। मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग होगी और प्रवेश की व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत के अनुसार गेट नंबर दो और तीन से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। एक और चार से निकास होगा। पांच से प्रवेश और निकास होगा। उन्होंने बताया कि चार अलग अलग स्थानों पर जूता घर बनाए जाएंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं को सामान लेकर प्रवेश करने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। बैग, पर्स, कैमरे भी श्रद्धालु लेकर नहीं जा सकेंगे। प्रमुख मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


30 से शहर में वाहनों की नो एंट्री 
31 दिसंबर और एक जनवरी पर धर्मनगरी वृंदावन में उमड़ने वाले जनसैलाब को देखते हुए नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में भारी बदलाव किया गया है। 30 दिसंबर से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। मथुरा की ओर से आने वाले छोटे और बड़े चार पहिया वाहनों को वृंदावन पानीगांव रोड पर बैरियर लगा कर पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छटीकरा की ओर से आने वाले वाहन रुक्मिणी विहार में रोके जाएंगे। इधर यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को पानीगांव पुल के पास ही रोक दिया जाएगा। अन्य छोटे नाकों पर भी बैरियर लगाकर वाहन रोक दिए जाएंगे। कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि इन तीन बड़े नाकों के अलावा छह छोटे नाकों पर भी वाहनों को प्रवेश के लिए रोका जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed