फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bahnoi died while brother in law seriously injured in speeding vehicle collision in Mathura

Mathura News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साले की हालत नाजुक; दुकान से घर लौट रहे थे

Tue, 06 Jun 2023 05:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 05:53 PM IST
सार

मथुरा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जीजा की मौत हो गई। जबकि साला गंभीूर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों दुकान से घर लौट रहे थे।
 

विज्ञापन
bahnoi died while brother in law seriously injured in speeding vehicle collision in Mathura
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती देर रात तेज रफ्तार वाहन ने जीजा-साले को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौत हो गई। जबकि, साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


हादसा अद्धा पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर दूर शैय्यद पुलिया के पास हुआ। यहां जमुनापार थाना क्षेत्र के नगला पूरना गांव निवासी देवकिशोर (35) टैटू आर्टिस्ट था। वह वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर के निकट अपनी दुकान चलाता था। सोमवार की रात वह अपने साले हरिकेश (25) निवासी पलवल के साथ दुकान से घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेटे की हत्या करके थाने पहुंचा पिता; बोला-मार दिया है, उठा लाओ, मौके पर पहुंची पुलिस तो

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पुलिया के नीचे गिर गए

शैय्यद पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों पुलिया के नीचे गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों काफी देर तक वहीं पड़े तड़पते रहे। राहगीरों ने देखा तो वह रुक गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हरिकेश की हालत नाजुक बनी हुई है

सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रोहित कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद देवकिशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि, हरिकेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सूचना पर मृतक व घायल के परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। 

यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस

पुलिया पर नहीं की गई है बैरिकेडिंग

मृतक के भाई ने बताया कि जिस पुलिया के पास हादसा हुआ, वहां पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। लेकिन, ठेकेदार की लापरवाही के कारण वहां पर कोई भी सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग या बैनर नहीं लगाया है। बताया कि टक्कर किस गाड़ी ने मारी इसका पता नहीं चल सका है। कहा कि यदि बैरिकेडिंग की गई होती तो वह लोग पुलिया के नीचे नहीं गिरते, उनकी जान बच सकती थी। बताया कि मृतक को एक बेटी व एक बेटा है। छोटी उम्र में ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed