{"_id":"6877ca4acbde226340077bb1","slug":"bag-full-of-money-was-looted-from-the-doctor-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चिकित्सक से रुपयों से भरा बैग लूटा, भाई के ऑपरेशन के लिए निकाली थी बैंक से नकदी; पीछा कर एक बदमाश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चिकित्सक से रुपयों से भरा बैग लूटा, भाई के ऑपरेशन के लिए निकाली थी बैंक से नकदी; पीछा कर एक बदमाश पकड़ा
Wed, 16 Jul 2025 09:20 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:20 PM IST
सार
मथुरा के सौंख जाजन पट्टी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक की बाइक में लात मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। चिकित्सक से रुपये से भरा बैग लूट कर खेतों की ओर भागने लगे। एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पीड़ित चिकित्सक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के सौंख में अपने भाई के ऑपरेशन के लिए मगोर्रा स्थित बैंक से रुपये निकालकर हॉस्पिटल जा रहे बाइक सवार चिकित्सक से रास्ते में बदमाशों ने बैग लूट लिया। चिकित्सक ने पीछा करते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश एक लाख रुपये लेकर भाग गया। पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नगला रतू निवासी डॉ. दिगंबर सिंह केएम हॉस्पिटल में बतौर चिकित्सक कार्यरत हैं। अस्पताल में उनके भाई रूपसिंह का उपचार चल रहा है। बुधवार को भाई का ऑपरेशन होना था। इसके लिए रिश्तेदार मगोर्रा निवासी सरोज देवी ने बैंक से 1.80 लाख रुपये निकालकर बैंक परिसर में डॉ दिगम्बर सिंह को दे दिए। सौंख जाजन पट्टी रोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक की बाइक में लात मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया।
इसके बाद बदमाश चिकित्सक से रुपये से भरा बैग लूट कर खेतों की ओर भागने लगे। दिगंबर सिंह ने बताया बदमाशों का पीछा किया और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया। मौका पाकर एक बदमाश एक लाख रुपये लेकर भाग गया। बैग को खेत में फेंक गया। उसमें 80 हजार रुपये मिल गए। दिगंबर सिंह ने एक बदमाश को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे थाने ले गई। पीड़ित ने मामले की जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी को भी दी। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना का खुलासा किया जाएगा।