फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bad condition of banke bihari temple road

जर्जर है बांकेबिहारी मंदिर जाने वाला दुसायत मार्ग

Thu, 14 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 14 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
bad condition of banke bihari temple road
दुसायत क्षेत्र मार्ग - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
बांकेबिहारी मंदिर तक जाने वाला दुसायत क्षेत्र मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो गई है। इस मार्ग से होकर श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। इस मार्ग को कभी सीवर, बिजली तो कभी पेयजल लाइन डालने के लिए उखाड़ा गया, लेकिन मरम्मत की सुध किसी ने नहीं ली।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में वृंदावन समग्र विकास योजना के अंतर्गत दुसासय मार्ग का नवीनीकरण कार्य कराया गया था। इसके बाद चार वर्ष पूर्व सीवर लाइन, पेयजल और भूमिगत विद्युत लाइन डालने के लिए इस मार्ग को बार-बार खोदा गया। संबंधित विभागों ने बाद में इसकी मरम्मत भी नहीं कराई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी चक्लेश्वर सिंह ने बताया कि कई बार अवगत कराने के बाद भी नगर पालिका ने इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीख ने बताया कि इस मार्ग से हर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के निर्माण विभाग के जेई सुरेश लवानिया ने बताया कि विश्व बैंक की सहायता से होने वाले विकास कार्यों की शृंखला में इस मार्ग को भी रखे जाने का प्रस्ताव पालिका प्रशासन ने भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed