{"_id":"8a965bae52f24443a92eea55618ac050","slug":"awareness-is-compulsory-for-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जनजागृति से ही बनेगा कारवां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जनजागृति से ही बनेगा कारवां’
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना मुक्तिकरण अभियान के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को बैठक में जनजागृति पर विशेष बल दिया गया। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के सानिध्य में श्रीमान मंदिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग और भाकियू के संयुक्त प्रयासों से यमुना की अविरल धारा को ब्रज में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में गोकुल पीठाधीश्वर पंकज गोस्वामी महाराज ने कहा कि यमुना महारानी को ब्रज में लाने के लिए जनजागृति की आवश्यकता है। यमुना का मुद्दा चुनावी सभाओं और लोकसभा में उठा, यह यमुना भक्तों के प्रयासों का ही फल है। यमुना मुक्तिकरण अभियान संयोजक राधाकांत शास्त्री ने कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य 15 मार्च की पदयात्रा में एक लाख लोगों को लेकर चलना होगा।
सह संयोजक सुनील सिंह, तकनीकी सलाहकार राधा प्रिया ने कहा कि गांव-गांव बच्चों की रैली निकालकर, सभा कर पदयात्रा में सहभागिता का आह्वान किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुभव तैलंग ने सोशल मीडिया के प्रयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीपी चतुर्वेदी, प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी, पंडित उदयन शर्मा, सुजीत वार्ष्णेय, राजू द्विवेदी, रवि मोंगा, श्रीचंद चौधरी, महेंद्र राजपूत, भगवानदास चौधरी, ठा. रमेश सिकरवार, वेदराम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
साथ रहेगा संत समाज : विजय कौशल
यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक सुनील सिंह और तकनीकी सलाहकार राधाप्रिय ने संत विजय कौशल महाराज से मंगलवार को भेंट की। उन्होंने महाराजश्री को यमुना मुक्ति के संकल्प से अवगत कराते हुए आशीर्वाद और समर्थन मांगा। संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि रमेश बाबा महाराज के अभियान के साथ पूरा संत समाज है।