फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Auto driver and girl killed by train

Mathura News: ऑटो चालक और युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
सार

रेलवे लाइन पर युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दे दी। दोनों के बीच गहरे संबंध बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Auto driver and girl killed by train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी युवती बुलबुल (18) व राजकुमार (55) के शव बृहस्पतिवार की रात रेलवे लाइन रुनकता पर मिले। जानकारी लगते  ही जीआरपी मथुरा मौके पर पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया। 

विज्ञापन

रात में मिली थी सूचना 

बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना को सूचना मिली कि आगरा के रुनकता रेलवे स्टेशन के पास दो शव पड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव के पास पड़े हुए मोबाइल फोन के माध्यम से दोनों की शिनाख्त शास्त्रीपुरम सिकंदरा आगरा निवासी युवती बुलबुल और राज कुमार चौधरी के रूप में की। सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव 

जीआरपी ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर देर सायं परिजन को शव सौंप दिए। जीआरपी के निरीक्षक ने बताया कि राजकुमार चौधरी ऑटो चलाता था। वहीं बुलबुल एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। ऑटो चालक उसे अक्सर लाता-ले जाता था। दोनों के बीच क्या संबंध था, इसकी जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली- मेरा तो सब कुछ लुट गया

मेरा तो सब कुछ लुट गया। बड़ी लड़की पूजा को पहले फंदा से लटका कर मार दिया। दूसरी लड़की को अब मार दिया गया। अब इस दुनिया में मेरा कोई नहीं है। कुछ लोग मेरे पीछे पड़े हैं। यह कहना है रुनकता पर रेलवे लाइन पर मृत मिली युवती बुलबुल की मां पुष्पा का। पुष्पा ने रोते बिलखते बताया कि उसके केवल दो ही लड़कियां थीं। पति का साया पहले ही उठ चुका है। 

नौ बजे आया था फोन 

पुष्पा ने बताया कि बेटी ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। प्रतिदिन शाम को घर आ जाती थी परंतु बृहस्पतिवार को नहीं आई। बेटी का रात नौ बजे ऑटो चालक राजकुमार के मोबाइल से फोन आया। बताया कि मेरे फोन में गड़बड़ी है। अपनी दोस्त रेशमा के घर जा रही हूं, वापस आ जाऊंगी। घर पर खाना बनाकर रखना। वह पूरी रात इंतजार करती रही, बुलबुल नहीं आई। सुबह ऑटो वाले के फोन से जीआरपी ने फोन करके बताया कि दोनों के शव रेलवे लाइन पर पड़े हुए हैं।

बुलुबल ने आगरा में की थी खरीदारी 

पुष्पा ने बताया कि परसों बुलबुल ने आगरा में बाजार से खरीदारी की थी। वह बहुत सा सामान खरीदकर घर आई। पूछने पर बताया कि एक शादी समारोह में जाएगी। पुष्पा ने बताया कि राजकुमार के तीन बच्चे हैं। वह प्रतिदिन बुलबुल को ऑटो से ब्यूटी पार्लर लेकर जाता था और आता था। वह कभी उसके घर नहीं आया। दोनों ने रात ढाई बजे से पूर्व ही ट्रेन से कटकर जान दी है। मौके पर ही ऑटो चालक व युवती का फोन भी मिला। रेलवे लाइन के पास ही ऑटो भी खड़ा मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed