{"_id":"68d05671f81de8968a0b97ae","slug":"attempted-rape-of-a-pune-woman-mathura-news-c-412-1-mt21005-1006-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: समाज सेविका से दरिंदगी का प्रयास...कार में बिठाकर आंखों पर डाला स्प्रे, इस तरह बचाई खुद की आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: समाज सेविका से दरिंदगी का प्रयास...कार में बिठाकर आंखों पर डाला स्प्रे, इस तरह बचाई खुद की आबरू
Mon, 22 Sep 2025 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:05 AM IST
सार
पुणे की रहने वाली समाज सेविका से गोवर्धन में दरिंदगी का प्रयास किया गया। उसे बहाने से कार में बिठा लिया गया। आंखों पर स्प्रे डालकर छेड़खानी की गई। पीड़िता ने कार से कूदकर अपनी आबरू बचाई।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में पुणे निवासी महिला ने नामजद पर दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना गोवर्धन में केस दर्ज कराया है।
35 वर्षीय पीड़िता के अनुसार वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। फिलहाल वे राधाकुंड के पास रह रही हैं। 15 सितंबर को दोपहर वह राधाकुंड से गोवर्धन की ओर पैदल जा रहीं थी तभी एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। कार में बैठे व्यक्ति ने बातचीत का बहाना बनाकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
पीड़िता ने बताया कि सुनसान खेतों की ओर ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनकी आंखों में स्प्रे डाल दिया। किसी तरह उन्होंने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। तहरीर पर पुलिस ने गोवर्धन मार्ग स्थित द्वारका धाम कॉलोनी, नगला सांखी निवासी ओमप्रकाश वोहरा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।