फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attempt to kidnap child in Mathura

UP: स्कूल जाते छात्र को किया बेहोश...फिर कार में डाल ले गए बदमाश, बच्चे ने ऐसे चकमा देकर बचाई जान

Mon, 30 Jun 2025 07:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 30 Jun 2025 07:30 PM IST
सार

बदमाश कार को खड़ा कर चले गए। इस बीच बेहोश बच्चे को होश आ गया। उसने गाड़ी से बाहर निकलकर दाैड़ लगा दी। अस्पताल पहुंच कैंटीन संचालक को घटना की जानकारी दी।
 

विज्ञापन
Attempt to kidnap child in Mathura
परिजन के साथ मासूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना रिफाइनरी के टाउनशिप क्षेत्र में सोमवार को सुबह स्कूल जाते छात्र को कार सवारों ने नशीला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसको गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। अपहरणकर्ता गाड़ी को टैंक चौराहा क्षेत्र में ले गए। यहां गाड़ी को खड़ा कर किसी काम से चले गए। इसी दौरान छात्र को होश आ गया। उसने गाड़ी में खुद को अकेला पाया तो पैदल ही जिला अस्पताल की ओर दौड़ लिया। वहां पहुंचकर उसने कैंटीन संचालक की मदद से बदमाशों के प्रयास को विफल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने छात्र के परिजन को घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी क्षेत्र के अन्तर्गत टाउनशिप स्थित कृष्ण कुन्ज काॅलोनी निवासी हरगोविंद का 11 वर्षीय पुत्र दीपेश सोमवार की सुबह केंद्रीय विद्यालय बाद जाने को अपने घर से निकला था। वह घर से 100 मीटर दूर स्थित गली के कोने पर पहुंचा ही तभी उसके पास आकर एक कार रुकी। कार सवार ने उसके मुंह पर नशीला रुमाल डालकर उसे गाड़ी में डाल लिया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

बताया गया कि बदमाश छात्र को लेकर टैंक चौराहे के निकट पहुंचे। बच्चे को अचेत समझकर वे खाने-पीने का कुछ सामान लेने के लिए गाड़ी से उतर गए। इसी बीच दीपेश को होश आ गया। अपने आप को अजनबी जगह पर कार में पड़े देखा तो वह मौका पाकर शहर की ओर भाग निकला। बच्चे ने भीड़ भरे इलाके में जिला अस्पताल को अपने लिए सुरक्षित समझा। 

पार्किंग में संचालित कैंटीन पर पहुंच गया।  घबराए बच्चे ने कैंटीन संचालक विक्की सैनी को बताया कि उसके साथ घटना हुई है। उसके पापा से मोबाइल पर बात करवा दो। कैंटीन संचालक ने समय गंवाए बिना इसकी सूचना अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार को दी।चौकी प्रभारी ने छात्र द्वारा बताए गए नंबर पर फोन किया तो पूरा परिवार हक्का-बक्का रह गया। परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना से टाउनशिप और उससे लगी कालोनियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। 

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस को अभी तक घटना की फुटेज में कोई कार नहीं मिली है। दीपेश पैदल जाते हुए  देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दीपेश बार-बार अपने बयान बदल रहा है। इससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed