{"_id":"67476fb2f832969e80017ccd","slug":"attempt-to-defraud-samridhi-jewellers-of-rs-623-lakh-by-posing-as-govardhans-chairman-mathura-news-c-369-1-mt11002-121301-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोवर्धन का चेयरमैन बनकर समृद्धि ज्वैलर्स के यहां 6.23 लाख की ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोवर्धन का चेयरमैन बनकर समृद्धि ज्वैलर्स के यहां 6.23 लाख की ठगी का प्रयास
विज्ञापन
मथुरा। पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : mathura
मथुरा। गोवर्धन का चेयरमैन बनकर समृद्धि ज्वैलर्स से ठगी का प्रयास करने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने तीन चेक, स्कूटी, एक नंबर प्लेट बरामद की है। आरोपी पर पहले ही विभिन्न थानों के छह मुकदमे दर्ज हैं।
कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार जोशी ने बताया कि थाना शेरगढ़ के गांव सैनवा स्थित मोहल्ला अंदास निवासी राकेश ने बुधवार को समृद्धि ज्वैलर्स के मालिक का रिसेप्शन से नंबर लिया। इसके बाद स्वयं को गोवर्धन का चेयरमैन बताते हुए फोन किया। आरोपी ने बताया कि उसके घर में परिचित की शादी है। जो भी धनराशि होगी उसका भुगतान चेक के माध्यम से कर देगा।
इसके बाद स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर समृद्धि ज्वैलर्स पहुंचा। यहां उसने 6 लाख 23 हजार के जेवरात पसंद किए और चेक दिया। दुकान पर बैठे समृद्धि ज्वैलर्स के लोकेश गर्ग को शक हुआ तो उन्होंने गोवर्धन के चेयरमैन को फोन किया। इस पर उन्होंने पूरा मामला स्पष्ट कर दिया। इसके बाद जेवरात खरीदने आए राकेश से पूछताछ की तो वह चेक और जेवरात छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को भैंस बहोरा रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक के तीन चेक, स्कूटी और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बरसाना थाने में 4 तथा शेरगढ़ थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया।