Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attack During Crop Harvesting in Field; Half a Dozen Injured

Mathura News: खेत में फसल कटाई के दौरान हमला, आधा दर्जन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Attack During Crop Harvesting in Field; Half a Dozen Injured
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव अड्डा मल्हान बाघर्रा में सरसों की फसल की कटाई कर रहे लोगों पर रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडे, सरिया और फरसा से लैस करीब 50 लोगों ने पीड़ितों को चारों तरफ से घेरकर बेरहमी से पीटा, जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 22 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित फूल सिंह निषाद ने बताया कि 3 मार्च की सुबह करीब 10 बजे उनके परिवार के लोग और श्रमिक खेत में सरसों की फसल काट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में उदय सिंह, पवन, बल्देव, चंद्रपाल, रमेश और ऊधर सिंह को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

उधर पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने सभी घायलों को नौहझील सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद सभी घायलों को मथुरा और आगरा के लिए रेफर किया गया। घायलों में उदय सिंह की हालत नाजुक है। उनका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर 22 नामजदों और 25 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed