फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Athletes won medals state-level speed skating championship

Mathura News: राज्य स्तरीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Athletes won medals state-level speed skating championship
मथुरा। कानपुर के गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में 6 एवं 7 जून को आयोजित प्रथम ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक जीतकर नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

कोच श्याम बेरा और सनी सिंह ने बताया कि इनलाइन कैटेगरी में आदर्श प्रताप सिंह ने दो रजत पदक, कृष्णा ने एक रजत और एक कांस्य, पाखी ने दो स्वर्ण, आयांश ने दो रजत, क्रिस्टल ने कांस्य पदक जीता। लेशिका गुप्ता और ओजस्वी ने दो-दो रजत, अनग गुप्ता ने दो कांस्य तथा वंशिका ने एक कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

क्वाड कैटेगरी में यतेंद्र ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं हिमांशी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। टॉयज स्केट्स कैटेगरी में आदिविक यादव ने दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इवांस और विधी ने एक-एक कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष लवानिया, राजकुमार यादव, सत्येंद्र सिंह, योगेश, राहुल, कौशल, विक्रांत गौतम, पंकज सोलंकी, रीना, चेतन शर्मा, मीनू, सौरव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed