फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   As the winter progresses, Thakurji's offerings and clothing have changed.

Mathura News: सर्दी बढ़ते ही ठाकुरजी के भोग और वस्त्रों में आया बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
As the winter progresses, Thakurji's offerings and clothing have changed.
गर्म वस्त्र धारण किए नंद परिवार
नंदगांव। अगहन माह की बढ़ती ठंड के साथ नंदीश्वर पहाड़ी स्थित नंदबाबा मंदिर में ठाकुरजी को शीत से बचाने की विशेष सेवाएं आरंभ हो गई हैं। सेवायतों द्वारा खान-पान, भोग-राग और वस्त्रों तक का खास ध्यान रखा जा रहा है ताकि नंदबाबा के परिवार को ठंड न लगे।
विज्ञापन



मंदिर में पान बीड़ा तक में केसर-कस्तूरी का प्रयोग शुरू किया गया है। रात्रि शयन भोग में दूध में केसर, सौंठ आदि मिलाकर नंदबाबा, दोनों भाइयों और अन्य श्रीविग्रहों को अर्पित किया जा रहा है। रुई से बनी बगलवंदी, फरगुल, गर्म शॉल, ऊनी टोपी तथा सनील से बने पर्दे-पिछवाई इन दिनों ठाकुर जी की पोशाक और आभरण का मुख्य हिस्सा हैं। रात में श्रीविग्रहों को मुलायम रजाई भी ओढ़ाई जा रही है। केसर-कस्तूरी इत्र और हिना इत्र से वातावरण को गर्माहट दी जा रही है।
विज्ञापन



सेवायत एवं पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद गोस्वामी के अनुसार, बसंत लगने तक यही सेवा क्रम चलेगा। अधिक शीत बढ़ने पर गर्भगृह में सुबह-शाम अंगीठी रखनी शुरू हो जाएगी। ठंड के चरम पर केसर, कस्तूरी और मेवों से बनी पौष्टिक मीठी खिचड़ी को भोग में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पुष्टिमार्गीय बंटा वारी कुंज के सेवायत श्यामलाल शर्मा ने बताया कि ठा. नवनीत-प्रियाजी को भी गर्म वस्त्र पहनाकर विशेष शीत-सेवा की जा रही है। अन्य मंदिरों में भी ठाकुरजी को शीत से राहत देने के उपाय प्रारंभ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed