फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   As the wedding season begins, Kosi residents are suffering from traffic jams.

Mathura News: सहालग शुरू होते ही कोसीवासी जाम से बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
As the wedding season begins, Kosi residents are suffering from traffic jams.
कोसीकलां में पुरानी जीटी रोड पर  जाम में फंसे वाहन। संवाद
कोसीकलां। सहालग शुरू होते ही नगर की सड़कें जाम से बेहाल होने लगी हैं। मनमानी पार्किंग और नियमों की अनदेखी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शनिवार दोपहर बाद खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ा। मुख्य मार्गों पर घंटों जाम लग रहा है, जिससे स्कूल, ऑफिस और बाजार जाने वाले लोग भी बमुश्किल निकल पाए।
विज्ञापन

पुरानी जीटी रोड, अग्रसेन तिराहा, शेरगढ़ चौराहा, घंटाघर, बल्देवगंज, पंजाबी बाजार, सिनेमा मार्ग जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त दिखी। नगर में कुछ दिन पहले ट्रैफिक पुलिस तैनात किए गए, लेकिन इनकी नामौजूदगी के चलते अनियंत्रित पार्किंग के कारण बाजार में दोपहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

महेश चंद बताते हैं कि सहालग शुरू होते ही सुबह से शाम तक बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदार महेंद्र गुर्जर का कहना है कि जाम लगते ही ग्राहक दुकानों पर आने से हिचकिचाते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित होता है। शेरगढ़ चौराहे पर जाम से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ई-रिक्शा बने जाम में सहायक
मुख्य मार्गाों पर ई रिक्शों से अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं। उस वक्त ज्यादा समस्या होती है जब स्कूलों की छुट्टी का समय होता है। जाम लगने पर स्कूल की बसें भी फंस जाती हैं। पैदल जाने वाले बच्चे परेशान रहते हैं। जो अभिभावक बच्चों को खुद वाहन से लेकर आते हैं, वह भी जाम में फंस कर रह जाते हैं।
---

घंटाघर का निर्माण कार्य तेज
घंटाघर पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों से गुजरने काे कहा है। कहा कि निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने नागरिकों एवं बाजार में आने जाने वाले नागरिकों से अनुरोध किया कि कुछ समय के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए सक्रियता से जुटी हुई है।

---
जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही यातायात पुलिस, व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। कुछ रास्तों पर वन वे किया जाएगा जबकि कुछ जगह ई-रिक्शों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस बारे में निर्णय बैठक में चर्चा करने के बाद लिया जाएगा। -निहाल सिंह, ईओ नगर पालिका, कोसीकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed