{"_id":"68a231cac6c8d2fb5d01b9f1","slug":"arogya-mela-organized-at-phc-mathura-news-c-369-1-mt11008-134416-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पीएचसी पर लगा आरोग्य मेला, पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पीएचसी पर लगा आरोग्य मेला, पहुंचे मरीज
विज्ञापन
मथुरा। मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। सीएचसी चौमुहां अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ।
नौगांव पीएचसी में जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न बीमारियों के मरीज पहुंचे। केंद्र पर 80 मरीजों की जांच की गई। डॉ. अमित ने बताया कि मरीजों को सर्दी, जुकाम और बुखार की दवाएं वितरित कीं। उन्होंने कहा कि जो मरीज अस्पताल में आए थे सभी को सलाह दी गई कि अपने घरों की छतों पर खाली डिब्बों में पानी नहीं भरने दें।
सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप ने कहा कि मौसम परिवर्तन को देखते हुए लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उबला हुआ पानी पीएं। मच्छरों से बचाव के लिए फुल स्लीव कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। बार-बार बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल दें।