{"_id":"581364944f1c1bac52bc3b2c","slug":"army-is-answering-now-on-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गोली का जवाब हजारों गोलियों से दे रही सेना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गोली का जवाब हजारों गोलियों से दे रही सेना
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
शहीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समोद चौधरी अमर रहे के गगनभेदी नारों के बीच शुक्रवार को भवनपुरा में शहीद समोद चौधरी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। जम्मू के बांदीपुरा में बीते वर्ष 28 अक्तूबर को आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए समोद चौधरी की वीरगाथा सुन हर कोई जोश से लबरेज हो गया था।
शुक्रवार को शहीद समोद की पुण्यतिथि पर आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदर जीत सिंह बिट्टा और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने शहीद स्मारक पर प्रतिमा का अनावरण किया। गगनभेदी नारों के बीच हर किसी की आंख छलक आईं। समोद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान शहीद की मां बीना देवी, मनिंदर जीत सिंह बिट्टा के गले से लिपट कर फफक-फफक कर रो पड़ी। बिट्टा ने शहीद की मां और पत्नी सीमा को ढांढस बधाते हुए कहा कि आप जैसी माताओं पर देश को गर्व है।
शहीद के दोनों पुत्रों शिवम और निखिल को बिट्टा व श्रीकांत ने माला पहना कर दुलारा। बिट्टा ने कहा कि समोद चौधरी जैसे जांबाजों की बदौलत ही देश की 125 करोड़ आबादी चैन की नींद सोती है। सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगने वालों को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि सेना की कार्रवाई पर प्रश्न उठाने वाले सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। पहले जवानों के सिर काट लिए जाते थे। आज हमारी सेना एक गोली का जवाब हजारों गोलियों से दे रही है। हम पाक को आतंकवादी देश घोषित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वह शहीद सैनिकों की शहादत को नमन करने आए हैं। आतंकवाद के विरुद्ध जंग निर्णायक मोड़ पर है। उरी बेस कैंप हमले के बाद भारतीय सेना ने एलओसी पार जाकर जो मुंहतोड़ जवाब पाक को दिया है, ऐसा पहले नहीं हुआ। अब सैनिक की चिता की आग बुझने से पहले सेना मुंहतोड़ जवाब दे देती है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, कर्नल विक्रम सिंह, परशुराम शर्मा, प्रीतम सिंह, अशोक चौधरी, दीपक चौधरी, ज्ञानेंद्र राणा, मेघश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।