फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   army and police coordination before action in jawahar bagh

कार्रवाई से पहले प्रशासन ने सेना से मांगा सहयोग

Thu, 12 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 12 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
army and police coordination before action in jawahar bagh
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सेना से मंत्रणा शुरू कर दी है। गुरुवार कलक्ट्रेट सभा कक्ष में डीएम और एसएसपी ने सेनाधिकारियों के साथ एक के बाद एक दो बैठक की। आपसी समन्वय के लिए हुई बैठक में जवाहर बाग पर कार्रवाई के दौरान सेना के सहयोग पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सेना के अफसरों के साथ समन्वय बैठक में डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह सहित प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे। पहली बैठक में सिविल एरिया और छावनी क्षेत्र की जन समस्याओं पर मंथन किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और सेना की स्ट्राइक वन कोर के अधिकारियों ने गोपनीय कक्ष में बैठक की। इसमें जवाहर बाग पर कार्रवाई के दौरान आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। बता दें कि जवाहर बाग के निकट सेना के सोल्जर बोर्ड का कार्यालय और स्ट्राइक वन कोर कार्यालय मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर बाग पर कब्जा करने वालों की निरंतर बढ़ रही गतिविधियां सेना के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती हैं। ऐसे में प्रशासन ने जवाहर बाग पर कब्जा जमाए लोगों की गतिविधियों से सेनाधिकारियों को अवगत कराया।


बाउंड्रीवाल तोड़ बनाए रास्ते
जवाहर बाग की बिजली सप्लाई रोकने के बाद अब प्रशासनशिकंजा कसता जा रहा है।  गुरुवार तड़के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने पुलिस और पीएसी के साथ जवाहर बाग के आसपास बाउंड्रीवाल का निरीक्षण किया। इसमें पूर्व की ओर जेल कालोनी, पश्चिम की ओर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के पीछे की बाउंड्रीवाल और पूर्व उत्तर की ओर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे की बाउंड्रीवाल देखी। यहां कथित सत्याग्रहियों ने बाउंड्रीवॉल तोड़कर आवागमन के रास्ते बना लिए हैं। दोनों अधिकारी इन रास्तों को देख अचंभे में रह गए। तीनों रास्तों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि सत्याग्रही जरूरी सामान के लिए इन रास्तों का प्रयोग कर रहे हैं। रास्तों के आसपास पुलिस पिकेट बैठा दी है। 


चोरी छिपे बेच दिए बेलगिरी के फल 
जवाहर बाग में बेलगिरी करीब 100 पेड़ हैं। इन दिनों इन वृक्षों पर फल आ रहे हैं। जवाहर बाग में कोई सरकारी कर्मचारी और रक्षक प्रवेश नहीं कर पा रहा। इसी का फायदा उठाकर कब्जा जमाए लोगों ने बेल गिरी के फल तोड़कर मंडी में बेच दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed