{"_id":"64c5509cbc26276fea0475d5","slug":"area-will-be-evacuated-from-rohingya-refugees-in-mathura-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोहिंग्या शरणार्थियों से खाली कराया जाएगा इलाका, पुलिस और प्रशासन की टीम करेगी संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोहिंग्या शरणार्थियों से खाली कराया जाएगा इलाका, पुलिस और प्रशासन की टीम करेगी संयुक्त कार्रवाई
Sat, 29 Jul 2023 11:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:57 PM IST
सार
मथुरा में रोहिंग्या शरणार्थियों से इलाका खाली कराया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी। इसके लिए प्लान तैयार हो गया है।
विज्ञापन
रोहिंग्या परिवार। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रोहिंग्याओं के पकड़े के बाद से पुलिस लगातार सक्रिय है। मणिपुर में चल रही हिंसा में रोहिंग्या एंगल सामने आने के बाद 26 जुलाई को यूपी एटीएस द्वारा वेस्ट यूपी के जिलों में रोहिंग्या शरणार्थियों के खिलाफ की गई कार्रवाई अभी जारी रहेगी। पुलिस और प्रशासन अब इनसे इलाकों को खाली कराने की तैयारी में है। मथुरा में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार से अभियान शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
जैंत थाना क्षेत्र के अल्हेपुर और कोटा गांव में किराए पर खेत लेकर झोपड़ियां बनाकर रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों ने पूरी बस्ती बसा ली। यहां अस्थाई स्कूल, मस्जिद, कबाड़ के लिए गोदाम आदि की व्यवस्था कर रखी है। बिजली की लाइन खिंचवा ली है। करीब चार सालों में यह बस्ती बसाई गई है। पुलिस ने अब इनको रडार पर ले लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
26 जुलाई को 31 रोहिंग्या पर अवैध रूप से रहने के आरोप में विदेश अधिनियम की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। इंस्पेक्टर जैंत अजय वर्मा ने बताया कि बस्ती को थाना क्षेत्र से खाली कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बस्ती पूरी तरह से अवैध रूप से बसाई गई है।