फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Apply radium on roads and trees to prevent accidents

Mathura News: दुर्घटना रोकने के लिए सड़क और पेड़ों पर लगाएं रेडियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Apply radium on roads and trees to prevent accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मथुरा। सड़क सुरक्षा समिति की शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक करने, स्कूलों तथा कॉलेजों में चित्रकला, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता कराने, स्कूल एवं कॉलेजों में बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो दिखाने तथा मेडिकल, प्राइवेट आदि कॉलेजों में कैंप लगाकर जागरूक करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरे पड़ेगा इसलिए रोड, ट्री पर रेडियम लगाने एवं पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़कों पर ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाकर उसकी निगरानी को कहा। इसके अलावा स्कूल वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण तथा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र प्रमाण पत्र, नियमित रूप से ट्रेनिंग प्रोग्राम, मेडिकल कैंप लगाकर चालकों का आई टेस्ट, फिजिक्स टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed