फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   apeal for voting in mathura

मंदिर-मस्जिद से उठी आवाज, सब डालेंगे वाोट इस वार

Fri, 10 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 10 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
apeal for voting in mathura
जामा मस्जिद पर लोगों ने ली मतदान की शपथ
मंदिर में शपथ हुई। यमुना के किनारे सौगंध खाई गई। मस्जिदों से भी शत-प्रतिशत मतदान की आवाज उठी। सभी ने कहा कि वोट उनका अधिकार है और 11 फरवरी को बूथ पर सबसे पहले जाकर वोट डालेंगे। अमर उजाला अभियान ‘शत-प्रतिशत मतदान’ के अंतर्गत शुक्रवार को पूरे मथुरा में शपथ हुई। वृंदावन, गोवर्धन, राधाकुंड, गोकुल, बरसाना, नंदगांव, कोसीकलां, मांट, नौहझील, टैंटीगांव और राया में जगह-जगह कार्यक्रम करके लोगों को प्रेरित किया गया। 
विज्ञापन


ईदगाह और जामा मस्जिद पर ली गई शपथ
ईदगाह और जामा मस्जिद पर भी वोट की शपथ हुई। इस दौरान सभी ने कहा कि वोट सभी का अधिकार है। मतदान जरूर करें। दूसरे लोगों को भी वोट के प्रति प्रेरित करें।

वृंदावन
श्री बांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे पर जुटे मंदिर सेवायतों ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इस दौरान संकल्प गोस्वामी, सत्यम गोस्वामी, दिलीप गोस्वामी, मयंक गोस्वामी, कौशल किशोर गोस्वामी, मुकेश, श्रीनाथ, बिहारीलाल, विनीत शर्मा और अवधेश गौतम समेत तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं तराश मंदिर में महिलाओं ने वोट की शपथ ली। यहां तारा किशोर मंडल, देवरानी मंडल, सोमवती देवी, देवरानी और गौरी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


बरसाना
प्राइमरी पाठशाला में बने मतदान केंद्र पर युवकों ने पहुंचकर वोट की शपथ ली। यहां संजय गोस्वामी एडवोकेट, ठाकुर रनवीर सिंह, ठाकुर दिनेश सिंह और ठाकुर हीरालाल समेत तमाम युवक मौजूद रहे। सभी ने कहा कि वो आस-पड़ोस वालों को भी वोट के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे युवकों ने पहले वोट की शपथ ली फिर मोहल्ले में जाकर लोगों को वोट की महत्ता बताई। सभी से कहा कि वोट हर हाल में डाला जाए। ताकि पोलिंग का प्रतिशत बढ़ सके।

राधाकुंड
जवाहर चौक में इकट्ठा हुए लोगों ने कहा कि वो चाय बाद में लेंगे पहले वोट डालकर आएंगे। इस दौरान डा. भगवत प्रसाद गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, देवी घेरेवाले, संजय खंडेलवाल, माधव चौधरी, गोविंद गोस्वामी, नरेश ठाकुर, सतीश मौजूद रहे। वहीं राधाकुंड टीले पर महिलाओं ने वोट की शपथ ली। भावना, संगीता वशिष्ट, सुमन, जयंती दुबे, रामवती, गुड्डी, लक्ष्मी, सुनीता शर्मा और किरन कौशिक मौजूद रहीं। 

मांट
प्राथमिक और जूनियर विद्यालय मांट और जाबरा में बनाए गए मतदान केंद्रों पर वोट की शपथ हुई। यहां युवाओं ने कहा कि वो शनिवार की सुबह को सबसे पहले वोट डालने जाएंगे। खुद तो पहुंचेंगे ही अपने साथियों को भी ले जाएंगे। इस दौरान अशोक चौधरी, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र तिवारी, राकेश जायस, शिव कुमार, सुरेश रावत, उत्तम सिंह, रंजीत चौधरी, कुलदीप चौधरी मौजूद रहे।

नौहझील
रायपुर रोड पर स्थित वेदप्रकाश पाठक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शपथ लेकर कहा कि अपने पापा-मम्मी और परिवार के सभी लोगों को वोट डालने के लिए बूथ पर भेजेंगे। ताकि परिवार का कोई भी सदस्य वोट डालने से वंचित न रहने पाए।  

राया 
कटरा बाजार और सुल्तानगंज चौक पर व्यापारियों ने शपथ लेकर कहा कि वो सुबह को सबसे पहले बूथ पर जाकर वोट डालेंगे। राकेश शर्मा, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, प्रतुल गंगल और पूरन सिंह ने कहा कि वह अपने आस-पड़ोस में भी देखेंगे कि कोई वोट से वंचित तो नहीं रह गया है। अगर कोई वोट डालने से छूट रहा होगा तो उसे बूथ पर जाने को कहा जाएगा।  


टैटीगांव
भदलवारा में मतदान केंद्र पर मतदान से एक दिन पहले ही लोग पहुंच गए और कहा कि सुबह को वोट डालने वालों में वो पहले शख्स होंगे। यहां अजय कुमार, बख्शी खां, महेश सिंह राघव, जीतू ठाकुर, सत्यदेव रावत, कुंवरपाल सिंह, मोहनश्याम शर्मा, अमित कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, सद्दाम हुसैन, आदेश यादव, नंदकिशोर, रुस्तम खां, प्रदीप कुमार, पूरन सिंह रावत और पप्पू रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed