Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Answer sheets are being brought to the collection center without security

Mathura News: बिना सुरक्षा संकलन केंद्र तक लाई जा रहीं उत्तर पुस्तिकाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Answer sheets are being brought to the collection center without security
बाइक से संकलन केंद्र पर उत्तरपुस्तिकाएं लेकर पहुंचे शिक्षक। - फोटो : बाइक से संकलन केंद्र पर उत्तरपुस्तिकाएं लेकर पहुंचे शिक्षक।
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्र से संकलन केंद्र तक लाने में मानकों की अनदेखी की जा रही है। हाल यह है इन्हें बाइक व स्कूटी से बिना सुरक्षा के संकलन केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हुईं। इसमे पहले दिन से ही लापरवाही की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं कि जिन्हें देखकर लग रहा है कि मथुरा में विभागीय जिम्मेदार नियमों का पालन नहीं करा पा रहे हैं। एक ओर एसटीएफ और एलआईयू से निगरानी की बातें कही जा रही हैं। दूसरी ओर बिना सुरक्षा के विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्र से संकलन केंद्र तक लाया जा रहा है। मंगलवार को भी परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाइक और स्कूटी से ढोकर संकलन केंद्र तक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई गईं। नियम यह है कि इन कॉपियों को केंद्रों तक बंद गाड़ियों से ही पहुंचाया जाए। संकलन केंद्र पर भी बिना मानकों के केंद्रों से आई कॉपियों को रिसीव किया जा रहा था।
विज्ञापन






संकलन केंद्र तक कॉपियां बाइक और स्कूटी से ले जाना बोर्ड के नियम विरुद्ध है। बंद गाड़ियों से ही उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाना चाहिए। मामले की जांच कराएंगे। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि भले ही जाम का सामना करना पड़े लेकिन उत्तरपुस्तिकाएं बंद गाड़ी में ही संकलन केंद्र पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रविंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed