फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Announcement of Mahamandaleshwar Himangi Sakhi, will perform Jalabhishek at Eidgah

UP News: महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का एलान, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ईदगाह पर करेंगी जलाभिषेक

Sat, 10 Aug 2024 03:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 03:01 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से  पूर्व महामंडलेश्वर हिमांगी सखी वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने यहां एलान किया है कि वे शाही ईदगाह का गंगाजल से शुद्धिकरण करेंगी। 
 

विज्ञापन
Announcement of Mahamandaleshwar Himangi Sakhi, will perform Jalabhishek at Eidgah
किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानों के लिए सुर्खियों में बनी रहने वाली किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने एक बार फिर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा की शाही ईदगाह का गंगाजल से शुद्धिकरण करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वृंदावन पहुंचीं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सावन मास में हिंदू महासभा की ममता राठौड़ द्वारा तेजो महालय पर गंगाजल से जलाभिषेक कर बहुत ही हिम्मत और पुण्य का कार्य किया है। वह स्वयं भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मथुरा की शाही ईदगाह पर गंगाजल से शुद्धिकरण करेंगी। क्योंकि ऐतिहासिक साक्ष्य के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का असल स्थान यही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण प्रकरण न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। वह इसके एएसआई सर्वे की मांग लगातार कर रही हैं। बांग्लादेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी ताकतों ने गर्त में पहुंचा दिया है, लेकिन भारत प्रेम का देश है। यह भारत ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को शरण देकर साबित कर दिया है। महामंडलेश्वर के एलान से पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसी हरकत में आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed