{"_id":"67647328cc8b510a21049864","slug":"animal-feed-trader-looted-near-bajrang-dharamkanta-mathura-news-c-369-1-mt11002-122352-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द रातों में सक्रिय हुए लुटेरे: मथुरा में पशु आहार व्यापारी से लूट, बजरंग धर्मकांटा के पास हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द रातों में सक्रिय हुए लुटेरे: मथुरा में पशु आहार व्यापारी से लूट, बजरंग धर्मकांटा के पास हुई वारदात
Fri, 20 Dec 2024 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:13 PM IST
सार
सर्द रातों में लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। मथुरा में बीती रात पशु आहार व्यापारी से लूट कर ली गई। पुलिस सीसीटीवी से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अंधेरा
विस्तार
मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बजरंग धर्मकांटा के पास पशु आहार व्यापारी से बाइक सवारों ने सात हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।
शहर कोतवाली के अंबाखार रानीखेत निवासी सुरेश चंद यादव पशु आहार के कारोबारी हैं। बुधवार को वह हाईवे पर बजरंग धर्मकांटा के पास पशु आहार खरीदने के लिए गए थे। तभी दो बाइकों पर आए छह युवकों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने उनके हाथ से सोने का कड़ा उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने शोर मचाया तो बाइक सवार उनकी जेब में रखे 7 हजार रुपये लेकर भाग गए।
उन्होंने इसकी सूचना बीएसए पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों की पहचान भी हुई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।