फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anil had escaped from police custody for the murder of Sarpanch.

Mathura: सरपंच की हत्या करनी थी...इसलिए पेशी पर आए प्रेमी को भगा ले गई प्रेमिका; पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Fri, 01 Mar 2024 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2024 10:01 AM IST
सार

गेस्ट हाउस में प्रेमिका से मिलने का बहाना कर पुलिस के चकमा देने वाले शातिर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे गांव के सरपंच की हत्या करनी थी, इसलिए प्रेमिका की मदद से वो पुलिस हिरासत से भाग निकला। 

 

विज्ञापन
Anil had escaped from police custody for the murder of Sarpanch.
कोसीकलां थाना में मौजूद पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां थाना पुलिस द्वारा बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर अपराधी अनिल उर्फ टि्वंकल से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसने बताया कि अपने गांव के सरपंच की हत्या करने के लिए वह पुलिस हिरासत से भागा था। पुलिस हिरासत से भागने के बाद उसने हथियार व कारतूस भी जुटा लिए थे। इसी के साथ हरियाणा की एक जेल में बंद अपने बड़े भाई उमेश को भी भगाने की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। शनिवार या रविवार को डॉक्टर की सलाह के बाद उसे जेल में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार रात आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसीकलां थाना क्षेत्र के हथाना-कोटवन मोड़ पर मुठभेड़ के बाद अनिल को दबोच लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं। बताया कि, होडल के जिस गेस्ट हाउस में जिस महिला को अपनी पत्नी बताकर मिला था। वह उसकी पत्नी नहीं, बल्कि प्रेमिका खुशबू है, जो कि दिल्ली के एक उद्यमी की बेटी है। वह हर पेशी पर उससे मुलाकात करने आती थी।
विज्ञापन


पुलिस की ढिलाई का उठाया फायदा
अनिल ने बताया कि 16 जनवरी को उसे पुलिस की शिथिलता के चलते भागने का मौका मिला। वह पुलिसकर्मियों के सामने ही खुशबू के साथ भाग गया। होडल से भागकर सीधे हरिद्वार पहुंचा था। वहां कई दिनों तक खुशबू के साथ रहा। इसके बाद दिल्ली आया। यहां एक फ्लैट लिया। देहरादून भी गया। इस दौरान खुशबू उसका खर्चा उठा रही थी। भागने का उद्देश्य बताया है कि वह अपने गांव भिडूकी के सरपंच अरुण की हत्या करना चाहता था। इसके लिए उसने हथियार, कारतूस जुटा लिए थे। हरियाणा की जेल में 10 साल की सजा काट रहे बड़े भाई उमेश को अन्य मुकदमों की पेशी पर कोर्ट जाने के दौरान पुलिस हिरासत से भगाना चाहता था, लेकिन सफल नहीं हो सका। इधर, उसके भागने की सूचना पर सरपंच अरुण भी सतर्क हो गया था। वह अकेला घर से निकलता नहीं था। अनिल ने उसकी कई बार रैकी की, लेकिन हत्या का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरारी के दौरान होडल के दुकानदार से मांगी रंगदारी
अनिल ने फरारी के दौरान अपने खर्चे चलाने के लिए रंगदारी मांगना भी शुरू कर दिया था। होडल के सुनील नाम के कारोबारी से उसने रंगदारी मांगी थी। एक कपड़ा विक्रेता के यहां अपने गुर्गे भेजकर उससे कई जोड़ी कपड़े भी रंगदारी में लिए थे।

सरपंची को लेकर रंजिश में सात मुकदमे
अनिल के पिता हरवीर सरपंच रह चुके हैं। वर्तमान में इस कुर्सी पर गांव के अरुण का कब्जा है। सरपंची को लेकर दोनों पक्षों में कई साल पुरानी रंजिश है। इस रंजिश में कई बार गोली भी चल चुकी है। विपक्षी द्वारा अनिल व उसके परिवार व अन्य गुर्गों पर सात मुकदमे भी दर्ज कराए चुके हैं।



खुशबू पर शिकंजा कसने की तैयारी में पुलिस
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अनिल की गिरफ्तारी के बाद उसकी प्रेमिका खुशबू पर शिकंजा कसा जा रहा है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। फरारी के दौरान अनिल के अन्य कौन-कौन मददगार रहे, उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। अनिल की फरारी का मूल मुकदमा होडल में दर्ज है। वहां की पुलिस को भी इसकी गिरफ्तारी की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह धनराशि अनिल की गिरफ्तारी पर पूर्व से घोषित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed