Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anger over JE's comment, protest at Maanagarhi power station

Mathura News: जेई की टिप्पणी से गुस्सा, मानागढ़ी बिजलीघर पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Anger over JE's comment, protest at Maanagarhi power station
मथुरा। नौहझील के गांव खाजपुर में लटकती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे बालक के संबंध में जेई की अमर्यादित टिप्पणी से गुस्साए लोगों मानागढ़ी बिजलीघर का घेराव कर बुधवार दोपहर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एक्सईएन से मुआवजे की मांग की। मुआवजे के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन


गांव खाजपुर में खेतों में लटक रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 अक्टूबर को 8 वर्षीय बालक मयंक बुरी तरह झुलस गया था। उनका उपचार जेवर के एक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में चाचा ने विद्युत निगम की लापरवाही के जेई ओमेन्दर पाल, एसडीओ लाल बहादुर व एक्सईएन बिजेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार को मानागढ़ी जेई ओमेन्दर पाल ने घटना पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इससे ग्रामीण नाराज हो उठे। दोपहर लगभग 12 बजे मानागढ़ी बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। ग्रामीणों ने मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर मौके पर एक्सईएन को बुलाने की मांग की। दोपहर तीन बजे मौके पर एक्सईएन और एसडीओ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मयंक का पिता नहीं हैं। वह जेवर के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। उपचार के दौरान मयंक का सीधा हाथ काट काटा जा चुका है। उसकी हालत गंभीर है। उपचार के लिए मुआवजा मांगा। जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने की मांगों का ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा। एक्सईएन ने बताया कि मुआवजे के लिए सरकार से जितनी मदद होगी दिलाई जाएगी।


जर्जर लाइनों को जल्द ही बदलवा दिया जाएगा। जेई द्वारा जो टिप्पणी की गई है, वह उसके लिए शर्मिंदा हैं। धरने में धरना में करुआ सिंह राष्ट्रीय प्रचार मंत्री भाकियू, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह, कैप्टन छीतरिया, इंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, कैप्टन विजयपाल सिंह, प्रवीण चौधरी, अमित चौधरी, जीतपाल प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed