{"_id":"58430c484f1c1b7f76de57d6","slug":"anger-in-public-over-no-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ‘क्रोध’ में तो बैंक वाले ‘खौफ’ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक ‘क्रोध’ में तो बैंक वाले ‘खौफ’ में
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक का सब्र टूटने लगा है। किसी को बेटे के ट्यूशन की फीस देनी है तो किसी को घर का सामान खरीदना है। लेकिन पैसे निकल नहीं पा रहे। एटीएम खाली हैं और बैंकों पर भीड़ है। इससे पब्लिक क्रोध में आ रही है। बैंकों पर हंगामे हो रहे हैं। तोड़फोड़ तक की जा रही है। इससे बैंक वाले भी परेशान हो गए हैं। सुरक्षा की मांग करने लगे हैं।
केस वन: टैंटीगांव में चार दिन पहले स्टेट बैंक का गेट ही भीड़ ने तोड़ दिया था। पब्लिक बैंक में घुसने की कोशिश करने लगी थी। किसी तरह बैंक वालों ने लोगों को समझाकर शांत किया। यहां तो कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हंगामा न होता हो। बैंक वालों पर आरोप लग रहे हैं।
केस दो: कोसीकलां में शुक्रवार को बैंक आफ इंडिया के आफिस पर पथराव कर दिया गया था। बैंक के शीशे तोड़ दिए गए थे। बैंक के सुरक्षा गार्ड से लोग उलझ गए थे। भीड़ ने बैंक में घुसने की भी कोशिश की। बैंक वालों को पुलिस बुलानी पड़ी थी। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
केस तीन: रिफाइनरी में भी पांच दिन पहले भीड़ ने हंगामा कर दिया था। यहां भी बैंक के शीशे तोड़ दिए गए थे। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इत्तला पाकर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। लोगों का आरोप था बैंक वाले अपने चहेतों को ही पेमेंट दिला रहे हैं।
बैंक प्रबंधकों को मिल रहीं धमकियां
सिंडीकेट बैंक राया के प्रबंधन को धमकी दी गई। उन्होंने थाने में मुकदमा भी लिखाया। धमकी देने वाला पैसे बदलवाने को कह रहा था। जब उसे नियम बताया गया तो प्रबंधक से भिड़ गया और धमकी दी। मथुरा के चौक बाजार में स्थित सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक को भी धमकी दी गई थी। प्रबंधक ने पुलिस कप्तान से मिलकर सुरक्षा की मांग की। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। बाजना बैंक के स्टाफ को भी धमकाया गया था।
भीड़ के दबाव में बैंकों में कार्य करना मुश्किल हो रहा है। देहात अंचल में कई बार लोग बड़ी संख्या में बैंक के अंदर घुस आते है। हंगामा करते हैं। कई बार नोकझोंक करने लगते हैं। आरोप लगाए जाते हैं। इससे कर्मचारियों में घबराहट का माहौल बन जाता है और काम करना मुश्किल हो जाता है। अच्छी बात ये है कि जब भी माहौल बिगड़ता है तो पुलिस तत्काल पहुंच जाती है।
-एके प्रसाद, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मथुरा
हर जगह तैनात होगी पुलिस, एसएसपी
एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि सभी बैंकों पर पुलिस बल लगाया जा रहा है। सभी थानाध्यक्षों से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में राउंड पर रहें। अगर कहीं से सूचना आती है तो तत्काल मौके पर पहुंचेें।