फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anganwadi worker who distributed contaminated food terminated from service.

Mathura News: दूषित पोषाहार बांटने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker who distributed contaminated food terminated from service.
मथुरा। नगर पंचायत सौंख के गांव नगला अक्खा में आंगनबाड़ी केंद्र पर दूषित पोषाहार बांटने के मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। सीडीपीओ और सुपरवाइजर को चेतावनी नोटिस दिया है। कहा कि अगर भविष्य में लापरवाही बरती गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोवर्धन ब्लॉक की गांव पंचायत नैनूपट्टी के गांव नगला अक्खा में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण किया गया। महिलाओं ने खराब पोषाहार लेने से इनकार कर दिया। आरोप था कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को खराब दाल और दलिया वितरित किया गया। शिकायत पर गोवर्धन ब्लॉक के सीडीपीओ योगेंद्र सिंह ने मामले की जांच की। इसमें पाया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने खराब पोषाहार बांटा। जांच के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं सीडीपीओ योगेंद्र सिंह और सुपरवाइजर पूर्णिमा पांडेय को चेतावनी नोटिस दिया है। सभी ब्लॉकों के सीडीपीओ को निर्देश दिए हैं कि वह नियमित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की जांच करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed