फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An RCC drain will be constructed for water drainage at a cost of Rs 1 crore

Mathura News: जल निकासी के लिए 1 करोड़ से होगा आरसीसी नाले का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
An RCC drain will be constructed for water drainage at a cost of Rs 1 crore
कोसीकलां। जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 10, 15, 16 में आधुनिक और मजबूत आरसीसी (रीइंफोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट) कवर्ड नाले का निर्माण कराएगी। इससे ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार आएगा। परियोजना पर 1 करोड़ 4 लाख रुपये खर्च होंगे और तीन माह में काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

गांधी पार्क से लेकर घंटाघर, टैक्सी स्टैंड से लेकर गोशाला पुलिया तक, एफएम मोबाइल सेंटर से सब्जी मंडी पुलिया तक तथा घंटाघर पर गोविंद मेडीकल स्टोर से पंजाबी बाजार होते हुए आसपास के इलाकों में मानसून के दौरान सड़कों पर पानी भर जाता है। लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार पानी घरों और दुकानों तक आ जाता है। नाला बनने के लोगों की परेशानियां दूर हो जाएंगी। विस्लोकर में डाकघर होते हुए भातू काॅलोनी में काम चालू है। अगले चरण में भातू काॅलोनी से गोशाला पुलिया तक कार्य कराया जाएगा।आरसीसी से निर्मित बंद नाले में पानी की निकासी तेज और सुचारू रूप से हो सकेगी। नाले का डिजाइन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि आने वाले वर्षों में बढ़ती आबादी और शहरीकरण के दबाव को भी संभाला जा सके।
विज्ञापन



----
वर्जन
लोगों की सुविधा को देखते हुए नाले का निर्माण तेजी से कराया जाएगा। अविकसित बाहरी कॉलोनियों में नाले के निर्माण के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है।
- धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका प्रशासन, कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed