{"_id":"5707b10f4f1c1bb25ac8110a","slug":"amma-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्मा के वात्सल्य से अभिभूत हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्मा के वात्सल्य से अभिभूत हुए भक्त
अमर उजाला वृंदावन
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
अम्मा के वात्सल्य से अभिभूत हुए भक्त
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज की पावन धरा पर प्रथम बार प्रवास के लिए आईं मां अमृतानंदमयी अम्मा ने हर किसी को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। रोते और दुखी मन से आते श्रद्धालु अम्मा का आशीर्वाद लेने के बाद नई ऊर्जा लिए लौटे। अम्मा से लोग की बच्चे की तरह गले लगे और वात्सल्य से अभिभूत हो रो पड़े।
केरल की संत मां अमृतानंदमयी अम्मा शुक्रवार को फोगला में आयोजित ब्रज महोत्सव में लोगों से गले मिलीं और उन्हें ममता, अपनेपन का अहसास कराया। लोग सुबह से ही पंडाल में एकत्रित होने लगे। खचाखच भरे पंडाल में देश के कोने-कोने से लोग पहुंचे। विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
दोपहर करीब 2 बजे के बाद माता अमृतानंदमयी मठ के स्वयंसेवकों लोगों को दर्शन टोकन वितरित करना शुरू किया। स्वयंसेवकों के कहने पर लोग कतारबद्ध हो अपनी बारी का इंतजार करने लगे। जैसे ही अम्मा से आशीर्वाद लेने का क्रम प्रारंभ हुआ, पूरा पंडाल राधारानी और अम्मा के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
मंच पर विराजित अम्मा ने एक-एक कर हजारों श्रद्धालुओं को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। अम्मा के आशीर्वाद से अभिभूत कुछ भक्तों की आंखों से आंसू भी झरने लगे। सभी के चेहरे पर ऊर्जा का संचार दिखाई दिया।