{"_id":"664fcc179120acb0970c6e14","slug":"allegation-of-giving-wrong-medicine-notice-to-doctor-mathura-news-c-29-1-agr1017-239865-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गलत दवा देने का आरोप, चिकित्सक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गलत दवा देने का आरोप, चिकित्सक को नोटिस
विज्ञापन
डॉक्टर ने आरोप को बताया निराधार, कहा-आरोप लगाने वाले से वह मिले ही नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बरसाना। श्रद्धालु को गलत दवा देने व अधिक रकम लेने के आरोप में सीएचसी प्रभारी संविदा पर तैनात चिकित्सक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर कार्रवाई की बात भी कही है।
आरोप है कि 18 मई को फरीदाबाद के बाटा चौक निवासी हरी सिंह राधारानी के दर्शन करने बरसाना आए थे। गर्मी के कारण उन्हें उल्टी होने लगी व चक्कर आने लगे। ऐसे में वह पुराना अड्डा पर स्थित डॉ. लक्ष्मीचंद के क्लीनिक पर पहुंचे व उपचार कराया। आरोप है कि इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उपचार के नाम पर उनसे 2200 रुपये लिए गए। सीएचसी प्रभारी डाॅ. मनोज वशिष्ठ ने बताया कि श्रद्धालु की शिकायत पर संविदा चिकित्सक डाॅक्टर लक्ष्मीचंद को नोटिस दिया गया। वे कामर गांव में स्थित प्राथमिक चिकित्सालय में तैनात हैं। जिस समय नोटिस दिया गया वह ड्यूटी की बजाए खुद के क्लीनिक पर मौजूद मिले। 2 दिन में जवाब न देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉक्टर लक्ष्मी चंद ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। जिस शख्स ने आरोप लगाया है वह उससे न तो मिले हैं और न ही उपचार किया है।